चुनाव के ठीक पहले सड़क पर एक विधायक के साथ दौड़े ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीडियो

आरोन। मध्य प्रदेश के आरोन में कांग्रेस के चुनाव प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने 5 किलीमीटर की मैराथन दौड़ लगाई। दौड़ के बाद सिंधिया अपने ट्विटर हैंडल पेज से ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा कि आज आरोन में कांग्रेस के युवा विधायक जयवर्धन सिंह के साथ मैराथन के दौरान 5 किलोमीटर दौड़ने में बहुत मज़ा आया। आज के दौर में किसी भी कार्यक्षेत्र में फिट और एक्टिव रहना बहुत जरूरी है। आप सब भी अपनी फिटनेस और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

Jyotiraditya Scindia and Jaivardhan Singh ran a 5-kilometer marathon race

कांग्रेस के चुनाव प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया आरोन में स्वर्गीय मूलसिंह दादाभाई (पूर्व विधायक, राधौगढ़) की पुण्य स्मृति में आयोजित मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।इस दौरान वे खुद पूरी मैराथन में युवाओं के साथ दौड़े। उनके साथ राघौगढ़ के विधायक जयवर्धन सिंह भी साथ थे। बता दें कि हाल ही में एससी-एसटी एक्ट को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक बयान दिया था। बयान के विरोध में लोगों आरोन में उनके खिसाफ प्रदर्शन भी किया।

मीडिया संस्थानों में छपी खबरों की मानें तो इस दौरान लोगों ने आरोन में लगे मैराथन के बैनर-पोस्टर भी फाड़े दिए। इससे कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और दोनों गुटों के बीच जमकर पथराव भी हुआ। इससे कांग्रेस पार्षद ब्रजेंद्र सिंह राजपूत का सिर फूट गया। साथ ही कुछ वाहनों के कांच भी टूटे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+