जय बापू, जय भीम,जय संविधान कार्यक्रम के तहत कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन: जीतू पटवारी

Madhya Pradesh News: एमपी पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने बीजेपी पर करारा निशाना साधते हुए कहा है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस " जय बापू,जय भीम,जय संविधान कार्यक्रम के तहत महू में एक बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा का दलित विरोधी चेहरा अब तेजी से सामने आ रहा है। मध्य प्रदेश में सरकार का संरक्षण प्राप्त गुंडे और पुलिस दोनों मिलकर दलितों पर अत्याचार के नए कीर्तिमान रच रहे हैं, वहीं भाजपा सरकार चुप्पी साधे तमाशा देख रही है।

जीतू पटवारी ने कहा कि NCRB के आंकड़े कहते है दलित और आदिवासी बहनें पिछले 3-4 सालों में 5 लाख के संख्या में गायब हुई है। पीसीस चीफ ने कहा कि संविधान विरोधी भाजपा कान खोलकर सून लो, कांग्रेस संविधान की रक्षा के लिए आखिरी दम तक संघर्ष करती रहेगी और बाबा साहब के विचारों और उनके द्वारा दिए गए अधिकारों को बचाने के लिए सड़क से सदन तक हमेशा लड़ती रहेगी।

patwari

जीतू पटवारी ने कहा बीजेपी का चेहरा बार-बार बेनकाब होता है

बीजेपी पर निशाना साधते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि जब हत्याएं होती है यात्नाएं होती है तो बीजेपी का चेहरा बेनकाब होता है। इनके नेता और कार्यकर्ता निकलते हैं, जो लोगों पर पेशाब करते है। संविधान को हाथ में लेकर जीतू पटवारी ने कहा बाबा साहब संविधान की रक्षा के लिए,संविधान के संकल्प के साथ हमलोग महू में बहुत बड़ा आयोजन करने जा रहे है,जिसमे जय भीम,जय संविधान और जय बापू के नारे के साथ उतरेंगे।

उन्होंने कहा कि इसमे राहुल गांधी,मल्लिकाअर्जुन खड़गे समेत मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री सबको आमंत्रीत करेंगे। उन्होंने कहा कि दलित के साथ जो अत्याचार हो रहा है वो उसी लड़ाई का अगाज है। जीतू पटवारी ने कहा कि एक करप्शन का दूसरा चेहरा बाबा महाकाल में देखने को मिला है वहां पर जो लोगों को प्रशासक बना रखा है जिन लोगों को पद दिए जा रहे हैं वो सब सोर्स पर हो रहे हैं। 1-1 करोड़ की ऑनलाइन ठगी हो रही है ये मीडिया डोमेन में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+