MP News: राहुल गांधी के खास PCC चीफ जीतू पटवारी के नेतृत्व पर कार्यकर्ताओं ने क्या कहा, पढ़िए खास रिपोर्ट

MP News: मध्य प्रदेश में कांग्रेस संगठन के भीतर हाल के दिनों में बड़े बदलाव देखे गए हैं, और इन बदलावों का श्रेय पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को दिया जा रहा है।

Recommended Video

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व को लेकर कार्यकर्ताओं ने क्या कहा सुनिए

    एमपी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच बढ़ती उम्मीद और उत्साह यह दिखाता है कि पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस को नए दिशा और ऊर्जा मिल रही है।

    Jitu Patwari Reactions of workers on the leadership of MP Congress President

    पटवारी का नेतृत्व: कार्यकर्ताओं का विश्वास

    सीहोर जिले के कांग्रेस प्रवक्ता गोपाल शर्मा ने बताया, "प्रदेश नेतृत्व में व्यापक बदलाव हुआ है। जिस तरह से कमलनाथ जी के नेतृत्व में सरकार बनी थी और बाद में साजिश के तहत उसे गिरा दिया गया था, उसमें नेतृत्व की आवश्यकता महसूस हो रही थी। सिंधिया जैसे नेताओं के प्रभाव के बाद, मध्य प्रदेश में युवा नेतृत्व को सामने लाने की जरूरत थी। जीतू पटवारी ने युवा वर्ग को एकजुट किया है।"

    Jitu Patwari Reactions of workers on the leadership of MP Congress President

    गोपाल शर्मा ने यह भी कहा कि राजनीति और जीवन के हर क्षेत्र में बदलाव एक सामान्य प्रक्रिया है। जब वरिष्ठ नेता उम्र के कारण अपने कर्तव्यों से पीछे हटते हैं, तो युवा नेतृत्व को जिम्मेदारी दी जाती है। पटवारी की आक्रामक छवि और जोशीला अंदाज ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया है। इस युवा नेतृत्व की वजह से कांग्रेस को राज्यभर में एक नई ताकत मिली है।

    Jitu Patwari Reactions of workers on the leadership of MP Congress President

    पटवारी के संघर्ष और कांग्रेस की जीत

    1 साल पहले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था, और तब से पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई थी। जनवरी 2024 में पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इस समय के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कई उतार-चढ़ाव देखे, कुछ नेताओं ने पार्टी छोड़ दी, लेकिन पटवारी ने लगातार संघर्ष किया और कार्यकर्ताओं में जोश बनाए रखा।

    इसी संघर्ष का परिणाम यह रहा कि कांग्रेस पार्टी ने हाल के तीन उपचुनावों में से एक पर सफलता प्राप्त की। विशेष रूप से विजयपुर उपचुनाव में कांग्रेस ने भाजपा के मंत्री रामनिवास रावत को हराकर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। बुधनी उपचुनाव में भी कांग्रेस पार्टी ने भाजपा के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करते हुए मार्जिन को कम किया।

    युवा कार्यकर्ताओं का जोश और एकजुटता

    पटवारी राहुल गांधी के खास माने जाते है। ऐसे में उनके नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। यह जोश विधानसभा घेराव के दौरान भी देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित हुए थे। वरिष्ठ और युवा नेताओं का मंच पर एक साथ होना, पार्टी में गुटबाजी का न होना, यह सब यह साबित करता है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एकजुटता और विश्वास है।

    Jitu Patwari Reactions of workers on the leadership of MP Congress President

    पिपरिया नगर कांग्रेस अध्यक्ष का बयान: जीतू पटवारी का नेतृत्व प्रभावशाली और सक्रिय

    पिपरिया नगर के कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि पटवारी अपने कार्यों में बेहद सक्रिय और मेहनती हैं। उन्होंने बताया कि जब भी किसानों को उनके उत्पादों का सही मूल्य नहीं मिलता, चाहे वह धान का रेट हो या सोयाबीन का, जीतू पटवारी हमेशा सड़क पर उतरकर उनके हक की लड़ाई लड़ते हैं। उनके इस सक्रिय और संघर्षशील अंदाज ने कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच विश्वास और समर्थन बढ़ाया है।

    कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "अगर सरकार किसानों को उनका उचित मूल्य नहीं दे रही, तो जीतू पटवारी बिना किसी डर और हिचकिचाहट के सीधे सड़क पर उतरते हैं और किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठाते हैं। चाहे वह धान का रेट हो या सोयाबीन का, पटवारी हमेशा किसानों की परेशानियों को समझते हैं और उनके लिए संघर्ष करते हैं।"

    उन्होंने यह भी बताया कि जीतू पटवारी ने प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस संगठन को नई दिशा दी है। उन्होंने एक मजबूत और सक्षम टीम बनाई है, जिसमें वरिष्ठ नेताओं के अनुभव का फायदा उठाने के साथ-साथ युवा नेताओं को भी सम्मान दिया गया है। यह टीम काम के प्रति प्रतिबद्ध और एकजुट है, और यही कारण है कि प्रदेश भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा है।

    पटवारी का नेतृत्व: किसानों और युवाओं के लिए समान रूप से समर्पित

    पिपरिया नगर कांग्रेस अध्यक्ष का कहना था कि पटवारी ने अपने नेतृत्व में न केवल किसानों की समस्याओं पर ध्यान दिया है, बल्कि युवाओं के लिए भी एक सशक्त और समावेशी मंच तैयार किया है। उन्होंने पार्टी की संरचना में युवा कार्यकर्ताओं को उचित स्थान देकर यह साबित किया है कि वह एक नई सोच और युवा ऊर्जा को पार्टी के लिए काम में लाने के पक्षधर हैं।

    प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण था, लेकिन जीतू पटवारी के नेतृत्व ने पार्टी में नई दिशा और गति प्रदान की है। उनके संघर्ष और कार्यकर्ताओं के समर्थन से पार्टी ने महत्वपूर्ण उपचुनावों में जीत हासिल की है और युवा कार्यकर्ताओं में जोश भरने में सफलता पाई है। अब देखना यह होगा कि पटवारी की यह युवा नेतृत्व कांग्रेस को आगामी विधानसभा चुनावों में किस तरह से सफलता दिला पाता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+