MP News: विश्व के टॉप स्कूल मध्य प्रदेश में होने का फर्जी दावा वर्तमान सीएम ना करें- जीतू पटवारी

MP News: मध्य प्रदेश में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के बयान पर बड़ा पलटवार किया है। इतना ही नहीं उन्होंने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान पर भी निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि कथित अंर्तराष्ट्रीय संस्था 'टी-4 एजुकेशन' द्वारा आयोजित विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कार के टॉप 10 में मध्य प्रदेश के दो सीएम राइज स्कूलों को स्थान दिया गया है।वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए शिक्षा से जुड़े सभी अधिकारीयों को बधाई दी है।

Jitu Patwari Present CM should not make fake claim of world s top school being in mp

पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश के अतिउत्साही मुख्यमंत्री ने बधाई देने से पहले इस कथित अंर्तराष्ट्रीय संस्था की जांच भी नहीं की। मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में संस्था के जिस यूट्यूब चैनल का जिक्र किया है, उस चैनल के पिछले 6 महीने में एक भी वीडियो को 100 व्यूज भी नहीं हैं, जिसके ट्विटर पर 7000 फालोअर भी नहीं, जिसके इंस्टाग्राम पर 4000 फालोअर भी नहीं, जिसके लिंकडिन के अनुसार जिस संस्था में न्यूनतम 11 कर्मचारी हैं। ऐसी संस्था जिसके पास हर देश में औसतन एक कर्मचारी भी नही, जिसने अपने वेबसाइट पर 'कीमत/ Pricing' नामक एक सेक्शन रखा है, जिसके जरिए आप भुगतान कर सकें ऐसी संस्था की बात पर यकीन करना आपका बचपना है।

पटवारी ने कहा कि सच यह है कि मिशन अंकुर के तहत सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश में दूसरी कक्षा के 58 प्रतिशत बच्चे तीन शब्दों का वाक्य नहीं पढ़ पाते, दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले 51 प्रतिशत बच्चों को 20 तक की संख्या को घटाना भी नहीं आता है, सर्वे में तीसरी कक्षा के 40 प्रतिशत ऐसे बच्चे मिले, जिनको 99 तक के अंकों का जोड़ना-घटाना नहीं आता है, अगर सरकारी स्कूलों में दूसरी कक्षा के 66 प्रतिशत बच्चे अक्षर नहीं पहचान पाते, 53 फीसदी को संख्या का ज्ञान नहीं तो ये विश्व में टॉप टेन में आने का फर्जी दावा डॉ मोहन यादव जी केवल आप ही कर सकते हैं।

पटवारी ने कहा कि बेहतर होगा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री फर्जी संस्थाओं के सर्वे के आधार पर श्रेय लेने की बजाय जमीन पर उतरकर बदहाल स्कूलों की स्थिति देखें तथा पूर्व सीएम का अमेरिका से बेहतर सड़क जैसे बयान का अनुसरण कर विश्व के टॉप स्कूल मध्य प्रदेश में होने का फर्जी दावा ना करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+