IPS नरेंद्र रावत की शादी में दुल्हन पक्ष के गहने व आभूषण चोरी, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात
शिवपुरी, 7 दिसम्बर। भारतीय पुलिस सेवा के अफसरों यानी एसपी के कंधे पर एक पूरे जिले की कानून व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी होती है, मगर मध्य प्रदेश के शिवपुरी में अजब ही मामला सामने आया है।

शिवपुरी में आईपीएस की शादी
शिवपुरी में खुद आईपीएस की ही शादी में चोरी हो गए। सूत्रों के हवाले से खबर तो ये भी है कि चोर दुल्हन पक्ष के गहने व रुपए चुरा ले गए। हालांकि चोरों ने यहां से क्या क्या चुराया है इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

नक्षत्र वाटिका में हुआ शादी समारोह
जानकारी के अनुसार आईएफएस अधिकारी से आईपीएस बने नरेंद्र रावत की शादी बीती रात नक्षत्र वाटिका में हो रही थी। मंगलवार सुबह चोरी का पता चला। यहां पर दुल्हन पक्ष के कमरों में रखे बैग से रुपए व जेवर गायब मिले। आईपीएस की शादी में चोरी की सूचना पर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

संदिग्ध लोगों से पूछताछ
पुलिस ने मौके से साक्ष्य उठाए और छानबीन शुरू की। टीआई कोतवाली सुनील खेमरिया के अनुसार शादी में चोरी की सूचना मिली है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रहे हैं और चोरों के संभावित ठिकानों पर दबिश भी दे रहे हैं, मगर चोरों और चुराए गए सामान की पुख्ता जानकारी सामने आई है।

फुटेज के आधार चोरों की तलाश
गौरतलब है कि किसी आईपीएस अधिकारी की शादी का यह शिवपुरी जिले में पहला मामला है। सोमवार रात को 12 बजे हुई यह वारदात मैरिज गार्डन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।

सिंधिया ने दिया वर वधू को आशीर्वाद
बता दें कि इस शादी में कुछ घंटे पहले केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि रात में जब लोग स्टेज पर फोटो खिंचवाने में लगे थे, तभी लड़की वालों के 3 कमरों में किसी ने चोरी कर ली।
-
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप












Click it and Unblock the Notifications