दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह के पास कितनी है संपत्ति, बहू भी करोड़ों की मालकिन, जानिए कुल नेट वर्थ

Jaivardhan Singh New Worth: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) के बेटे जयवर्धन सिंह एमपी विधानसभा चुनाव-2023 में राघौगढ़ सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। चुनावी हलफनामे दाखिल करने के बाद ये जानकारी सामने आई है कि जयवर्धन सिंह करोड़पति प्रत्याशियों में से एक हैं। दिग्विजय सिंह की बहू और जयवर्धन सिंह की पत्नी सृजाम्या सिंह भी करोड़ों की मालिकन हैं।

चुनावी हलफनामे के मुताबिक जयवर्धन सिंह की कुल चल और अचल संपत्ति 25.55 करोड़ रुपये की है। वहीं उनकी पत्नी सृजाम्या सिंह की कुल संपत्ति 6 करोड़ रुपये से अधिक की है। आइए जानें दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह का कुल नेट वर्थ?

Jaivardhan Singh New Worth

Jaivardhan Singh Assets Liabilities: जयवर्धन सिंह की कुल संपत्ति

  • - जयवर्धन सिंह की कुल संपत्ति 25.55 करोड़ रुपये की है, जिसमें चल और अचल संपत्ति दोनों शामिल है।
  • - जयवर्धन सिंह की 6.97 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। वहीं 8.58 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।
  • -जयवर्धन सिंह की पत्नी के पास 4.64 करोड़ की चल संपत्ति है। वहीं 2.54 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।
  • -जयवर्धन सिंह के पास 7 लाख 20 हजार कैश है। वहीं उनकी पत्नी के पास 79 हजार कैश है।
  • -रिपोर्ट के मुताबिक जयवर्धन सिंह के पास देनदारियां 2 करोड़ की है। हालांकि ये रिपोर्ट 2018 की है।

कहां से होती है जयवर्धन सिंह की कमाई

  • - हलफनामे में जयवर्धन सिंह ने बताया है कि एक विधायक के तौर पर उन्हें वेतन और भत्ता मिलता है।
  • - इसके अलावा जयवर्धन सिंह ने कहा है कि उनके आय का सोर्स किराया, ब्याज और कृषि से होता है।
  • -हलफनामे में जयवर्धन सिंह ने अपनी पत्नी के आय के सोर्स के बारे में बताया है कि उनकी आय किराए, ब्याज और व्यापार से होती है।

जयवर्धन सिंह के चुनावी हलफनामे को आप इस लिंक पर देख सकते हैं...

https://affidavit.eci.gov.in/show-

मध्य प्रदेश के अन्य नेताओं की संपत्ति के बारे में जानिए...?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+