Morena News: कैफे का बंद था ताला, पुलिस ने लॉक तोड़ा तो आपत्तिजनक हालत में मिली तीन महिलाएं 9 पुरुष
Morena News: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में पुलिस दो कैफे में रेड मारकर 9 लड़के और 3 लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा।पुलिस इन्हें पकड़कर थाने ले गई। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने पकड़े गए लड़के और लड़कियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल में बंद कर दिया है। कुछ दिन पहले एक पूर्व पार्षद ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की थी कि वनखंडी रोड पर संचालित जादौन कैफे में खुलेआम सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा है। इसी शिकायत पर शनिवार की दोपहर सीएसपी के निर्देश पर छापामार कार्रवाई की गई।

कोतवाली थाना प्रभारी ने एक टीम तैयार कर जादौन कैफे और हॉरर कैफे में कार्रावाई के निर्देश दिए। पुलिस कार्रवाई के लिए हॉरर कैफे पर पहुंची तो यहां पर बाहर से गेट में ताला बंद था। पुलिस ने गेट खुलवाने के लिए काफी आवाज लगाई, लेकिन कोई बाहर निकलकर नहीं आया। इसके बाद टीम में शामिल आरक्षक सत्यम ने बलपूर्व गेट खोला तो उनके हाथ मे चोट लग गई। इसके बाद पुलिस ने हॉरर कैफे और जादौन कैफे दोनों जगह रेड कर 1 दर्जन से अधिक लड़के और लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है।
तलाशी के दौरान पुलिस को मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। पुलिस बरामद सामान के साथ पकड़े गए सभी लोगों को वाहन में बैठक पुलिस चौकी ले गई है। यहां पर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जेल में बंद कर दिया गया है।
सीएसपी राकेश गुप्ता का कहना है कि कुछ दिनों से शिकायत मिल रही थीं कि हॉरर व जादौन कैफे में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। इसी शिकायत और आज कार्रवाई की गई। एक दर्जन से अधिक लड़के और लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया है।












Click it and Unblock the Notifications