Jabalpur News: आयुष्मान कार्ड नहीं मिला तो न करें चिंता, सरकार ने दी सहूलियत,1 जुलाई से ग्राम सभाओं से बंटेंगे
Jabalpur News: केंद्र सरकार की बेहद महत्वकांक्षी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत से लाखों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। नए हितग्राही जिनका इस योजना में पंजीयन हुआ और कार्ड नहीं मिले। उन्हें अब भटकना नहीं पड़ेगा। ऐसे लोगों को ग्राम सभाओं के माध्यम से कार्ड वितरित करने की तैयारी कर ली गई हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आयुष्मान कार्ड वितरण और सिकल सेल ऐनीमिया उन्मूलन मिशन-2047 का शुभारंभ करने एक जुलाई को शहडोल पहुंच रहे हैं। इसी दिन से सभी ग्राम पंचायतों में आयुष्मान ग्राम सभा के नाम से विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जायेगा।

जबलपुर कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने आयुष्मान ग्राम सभाओं के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े अधिकारियों को ग्राम सभाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में आयुष्मान योजना के पीव्हीसी कार्ड का वितरण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि ग्राम सभाओं में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शहडोल में आयोजित कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की व्यवस्था भी की जाए। ग्राम सभाओं में जनप्रतिनिधियों के माध्यम से आयुष्मान योजना के हितग्राहियों को पीवीसी कार्ड वितरित किये जाएंगे। पीवीसी कार्ड वितरण करते समय हितग्राहियों की ई-केवायसी ग्राम रोजगार सहायकों द्वारा की जायेगी।
विशेष ग्राम सभाओं में आयुष्मान योजना से लाभांवित हितग्राहियों द्वारा अपने अनुभव साझा किये जायेंगे। इस अवसर पर आयुष्मान भारत योजना के सभी हितग्राहियों के नामों का वाचन किया जायेगा और आयुष्मान भारत योजना के लाभों की जानकारी दी जायेगी। आयुष्मान ग्राम सभाओं के आयोजन के एक दिन पहले स्थानीय नागरिकों को ग्राम सभा में उपस्थित होने घर-घर जाकर आमंत्रित किया जायेगा। आयुष्मान ग्राम सभाओं के समापन पर धन्यवाद प्रस्ताव रखा जायेगा। इसमें उन लाभार्थियों के हस्ताक्षर होंगे, जिनका आयुष्मान भारत योजना के तहत उपचार हुआ है। जिले में प्रभावी ग्राम सभायें आयोजित करने वाले दस ग्राम पंचायतों को जिला स्तर पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किये जायेंगे। इस खबर से सभी हितग्राही बेहद खुश हैं।












Click it and Unblock the Notifications