MP Congress कैंडिडेट्स की क्या श्राद्ध पक्ष के लिए अटकी हैं लिस्ट? कमलनाथ की दिल्ली दौड़ फिर भी सस्पेंस

MP Congress: मध्य प्रदेश में जहां एक तरफ कांग्रेस जन आक्रोश यात्रा निकालने की तयारी में हैं, तो वहीं चुनाव मैदान में उतरने दावेदारों की धडकनें टिकट को लेकर बढ़ी हुई हैं। अभी तक पहली लिस्ट तक जारी नहीं हुई। सोमवार को पीसीसी चीफ कमलनाथ दिल्ली भी पहुंचे। लेकिन सस्पेंस बरक़रार हैं।

गणेशोत्सव शुरू हुआ था तो माना जा रहा था कि इस दौरान कांग्रेस किसी भी दिन प्रत्याशियों की सूची जारी करने का 'श्री गणेश' कर सकती हैं। लेकिन सूत्रों के हवाले से आ रही ख़बरों के मुताबिक अभी तक कोई ऐसे शुभ संकेत नहीं आए, जिससे लगे कि अनंत चतुर्दशी तक कोई लिस्ट जारी हो सकें।

पिछली बार कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची श्राद्ध पक्ष में आई थी इस बार भी अभी तक सूची पर कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है। संभावना जताई जा रही है कि पहली सूची श्राद्ध पक्ष में ही आ पाएगी। सनातन हिन्दू मान्यता है कि श्राद्ध पक्ष में कोई नया या शुभ काम नहीं किया जाता है। राजनीतिक दल भी इसी को मानते हैं, लेकिन अब चुनाव आचार संहिता में ज्यादा समय नहीं बचा है और सभी राजनीतिक दल विशेषकर कांग्रेस और भाजपा जल्द से जल्द अपने उम्मीदवारों की सूची घोषित करना चाहते हैं।

list-of-mp-congress-candidates-stuck-for-shraddha-paksha

कांग्रेस की बैठकों का दौर भी चल रहा है और इसमें अधिकांश नाम पर सहमति बनने की संभावना नजर आ रही है। भोपाल से इशारा किया गया है कि सूची में आने वाले नामों की घोषणा दिल्ली से होगी, लेकिन चुनाव लड़ने वालों को हरी झंडी दे दी जाएगी, ताकि वे तैयारी शुरू कर सके। चार दिन बाद श्राद्ध पक्ष शुरू होने वाले हैं। कांग्रेस के कुछ बड़े नेता चाह रहे हैं कि श्राद्ध पक्ष के पहले एक सूची जारी कर दी जाए, पिछली बार श्राद्ध पक्ष में ही सूची घोषित की गई थी और सरकार बनने के बाद भी गिर गई थी। दिल्ली में बैठे हाईकमान नेता इस बात को नहीं मानते हैं। भोपाल के कांग्रेस पदाधिकारी का कहना है कि पूरी कोशिश है कि चार दिन में ही पहली सूची घोषित कर दी जाए। इस सूची में करीब डेढ़ सौ नाम रखे जा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+