Damoh की 'आयरन लेडी' का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान, मासूम को बचाने दुष्कर्मी से भिड़ गईं थीं
दमोह में पटेरा के कुड़ई गांव की मोनिका उर्फ पिंकी अहिरवाल को उनके साहस और हिम्मत के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्मानित किया है। दुष्कर्मी के चंगुल से मासूम को बचाने के बाद उन्हें 'आयरन लेडी' कहा जाता है।

Madhya Pradesh के दमोह जिले के कुड़ई गांव में सामान्य परिवार की गृहणी मोनिका उर्फ पिंकी अहिरवार को पूरा गांव तो ठीक प्रदेश तक 'आयरन लेडी' बुलाने लगा है। सीधी-साधी सी दिखने वाली मोनिका को बीते दिनों शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल बुलाकर सम्मानित किया था। जिला प्रशासन और गांव वालों ने उन्हें आयरन लेडी का खिताब दिया है। दरअसल मोनिका ने 7 साल की मासूम बच्ची को एक रेपिस्ट से बचाया था। वे अकेली थीं, बावजूद उसके बदमाश से अकेले भिड़ गईं थीं।
दमोह-जिले के पटेरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुड़ई में रहने वाली मोनिका उर्फ पिंकी अहिरवाल जिले की आयरन लेडी बनकर सामने आई है। उन्हें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भोपाल में सम्मानित किया गया है। यह सम्मान प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे महिला जन जागरूकता अभियान के तहत किया गया। उनको सम्मानित किए जाने की जानकारी प्रभारी सीएसपी भावना दांगी ने साझा की है। सीएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि सितंबर 2021 में आरोपी अभिषेक लोधी 7 साल की एक बालिका को निर्वस्त्र कर उससे दुराचार करने का प्रयास कर रहा था। पास से ही गुजर रही मोनिका अहिरवाल को उसकी चीखें सुनाई दी थीं, जिसके बाद वे बिना समय गवाएं सीधे बच्ची के पास पहुंची और अकेले ही आरोपी अभिषेक लोधी से भिड़ गईं थीं। उन्होंने उसे ललकारा जिसके बाद वह मोनिका से भी भिड़ गया था, लेकिन मोनिका ने संघर्ष कर उसे भगाया और बच्ची को सुरक्षित बचाकर परिजन तक पहुंचाया था।
Recommended Video
पुलिस में एफआईआर भी कराई, सजा दिलाने कोर्ट तक पहुंची
पुलिस से दी गई जानकारी अनुसार मोनिका ने बच्ची को तो बताया ही था साथ ही परिजन के साथ पटेरा थाना पहुंचकर पीड़िता की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। इसमें उनकी गवाही भी अहम मानी गई है। जिसके आधार पर आरोपी अभिषेक लोधी पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। जिला प्रशासन ने उन्हें आयरन लेडी का खिताब दिया और सम्मान के लिए उनका नाम शासन को पहुंचाया, जिसके बाद सीएम ने उन्हें साहसिक कार्य के लिए बीते दिनों उन्हें सम्मान प्रदान किया।












Click it and Unblock the Notifications