ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया INSAT-3DS, CM मोहन यादव ने वैज्ञानिकों को दी बधाई
MP News: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने देश का सबसे एडवांस मौसम सैटेलाइट INSAT-3DS 17 फरवरी की देर शाम श्रीहरिकोटा स्थित सतीश घवन स्पेश सेंटर से लॉन्च किया। सैटेलाइट की सफलतापूर्वक लॉन्च पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी।
सीएम यादव ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'आज उन्नत मौसम उपग्रह, INSAT-3DS के सफल प्रक्षेपण पर हमारे ISRO के वैज्ञानिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हासिल यह उपलब्धि आपदा में शून्य जन-धन हानि के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।'

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने आगे कहा कि तीसरी पीढ़ी का यह उपकरण प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी रूप से लड़ने में भारत की ताकत को भी सतत रूप से बढ़ाता रहेगा। मेरी ओर से पुनः इसरो की समस्त टीम एवं देशवासियों को बधाई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस लॉन्चिंग में तीन बड़ी उपलब्धियां हासिल हुईं।
पहली ये कि यह GSLV की 16वीं उड़ान है। स्वदेशी क्रायो स्टेज की 10वीं उड़ान और स्वदेशी क्रायो स्टेज की सातवीं ऑपरेशनल फ्लाइट होगी। GSLV-F14 रॉकेट ने लॉन्चिंग के बाद इनसैट-3डीएस सैटेलाइट को उसकी तय कक्षा में पहुंचा दिया। इसके बाद ही सैटेलाइट के सोलर पैनल्स भी खुल गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications