Indian Ralways: सांची बौद्ध मेला पहुंचने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, इन एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थाई हॉल्ट
Indian Railways: रेलवे द्वारा चेतियागिरी विहारा की 71वीं वर्षगांठ और सांची स्तूप पर अवशेषों की प्रदर्शनी के अवसर पर सांची में बौद्ध मेला आयोजित है। जहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिनांक 25.11.2023 और 26.11.2023 को सांची स्टेशन पर कई अतिरिक्त ट्रेनों का अस्थाई हॉल्ट रहेगा।
गाड़ी संख्या 12615/12616 पुरातची थलैवर डॉ. एमजीआर सेंट्रल-नई दिल्ली-पुरातची थलैवर डॉ. एमजीआर सेंट्रल (जी.टी.) एक्सप्रेस, 18237/18238 कोरबा-अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और 11271/11272 इटारसी-भोपाल-इटारसी विंध्याचल एक्सप्रेस, 11057/11058 छ्त्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-अमृतसर-छ्त्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस का 02 मिनट का अस्थाई हाल्ट प्रदान किया गया है। अस्थाई हाल्ट के विवरण की जानकारी नीचे दी जा रही है।

1) गाड़ी संख्या 12615 पुरातची थलैवर डा. एम.जी.आर. सेण्ट्रल-नई दिल्ली जी.टी. एक्सप्रेस सांची स्टेशन पर 19.13 बजे पहुँचकर, 19.15 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12616 नई दिल्ली-पुरातची थलैवर डा.एम.जी.आर. सेण्ट्रल जी.टी. एक्सप्रेस सांची स्टेशन पर 02.36 बजे पहुँचकर, 02.38 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी।
2) गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस साँची स्टेशन पर 06.42 पहुँचकर, 06.44 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस साँची स्टेशन पर 17.10 पहुँचकर, 17.12 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी।
3) गाड़ी संख्या 11271 इटारसी-भोपाल विंध्याचल एक्सप्रेस साँची स्टेशन पर 08.18 पहुँचकर, 08.20 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11272 भोपाल-इटारसी विंध्याचल एक्सप्रेस साँची स्टेशन पर 18.58 पहुँचकर, 19.00 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी।
4) गाड़ी संख्या 11057 छ्त्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-अमृतसर एक्सप्रेस साँची स्टेशन पर 16.03 पहुँचकर, 16.05 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11058 अमृतसर-छ्त्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस साँची स्टेशन पर 08.38 पहुँचकर, 08.40 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी।
रेलवे की इस सुविधा से सबसे ज्यादा फायदा उन टूरिस्ट को भी होगा जो इस सीजन में साँची स्तूप देखने पहुंचते हैं। सांची स्टेशन पर चुनिन्दा ट्रेन ही रुकती हैं। कई सुपरफ़ास्ट ट्रेनों का विदिशा या फिर सीधे भोपाल स्टेशन पर स्टॉपेज हैं।












Click it and Unblock the Notifications