Indian Railway: भोपाल-दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस फिर शुरू, छपरा रूट मे गंगाकावरी-सारनाथ समेत कई ट्रेनें प्रभावित
Indian Railways: रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 22161/22162 भोपाल-दमोह-भोपाल राज्यरानी एक्सप्रेस की सेवा बहाल कर दी गई है।
गाड़ी संख्या 22161 भोपाल-दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस दिनांक 03.12.2023 से और गाड़ी संख्या 22162 दमोह-भोपाल राज्यरानी एक्सप्रेस दिनांक 04.12.2023 से अपने नियमित समय-सारणी के अनुसार चलती रहेगी।

वहीं जानकारी के अनुसार उत्तर पूर्व रेलवे के वाराणसी रेल मण्डल के छपरा यार्ड के आधुनिकीकरण कार्य के चलते कुछ रेलगाड़ियो का परिचालन प्रभावित रहेगा। पश्चिम मध्य रेल से गुजरने वाली पुरट्चि तलैवर डाॅ. एम. जी. रामचंद्रन (चैन्नई) सेंट्रल-छपरा-पुरट्चि तलैवर डाॅ. एम. जी. रामचंद्रन (चैन्नई) सेंट्रल गंगाकावेरी एक्सप्रेस एवं दुर्ग-छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेनें बलिया रेलवे स्टेशन पर ही समाप्त होगी और बलिया से ही रवाना होगी। विस्तृत जानकारी इस प्रकार है-
बलिया तक चलने वाली प्रभावित रेलगाड़ियां
1) गाड़ी संख्या 12669 चैन्नई सेन्ट्रल - छपरा गंगाकावेरी एक्सप्रेस अपने प्रस्थान स्टेशन से दिनांक 02, 04, 09, 11, 16, 18, 23, 25 एवं 30 दिसम्बर 2023 को, तथा जनवरी माह में 01, 06 एवं 08 जनवरी, 2024 को बलिया तक ही चलेगी।
2) गाड़ी संख्या 12670 छपरा - चेन्नई सेन्ट्रल गंगाकावेरी एक्सप्रेस ट्रेन अपने प्रस्थान स्टेशन छपरा की बजाय दिसम्बर माह में दिनांक 04, 06, 11, 13, 18, 20, 25 एवं 27 दिसम्बर 2023 को, तथा जनवरी माह में 01, 03, 08 एवं 10 जनवरी, 2024 को बलिया से रवाना होगी।
इसी तरह
3) गाड़ी संख्या 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस छ्परा के स्थान पर बलिया से रवाना होगी, दिसम्बर माह में दिनांक 01, 03, 05, 07, 08, 10, 12, 14, 15, 17, 19, 21, 22, 24, 26, 28 एवं 29 दिसम्बर, 2023 को, तथा जनवरी माह में 02, 04, 05, 07, 09, एवं 11 जनवरी, 2024 को बलिया से दुर्ग के लिए रवाना होगी।
4) गाड़ी संख्या 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस दिसम्बर माह में दिनांक 01, 02, 04, 06, 08, 09, 11, 13, 15, 16, 18, 20, 22, 23, 25, 27, 29 एवं 30 दिसम्बर, 2023 को, जनवरी माह में 01, 03, 05, 06, 08, 10 एवं 12 जनवरी, 2024 को बलिया तक ही चलेगी ।
यात्रीगण कृपया असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।












Click it and Unblock the Notifications