रेलवे यात्रियों के लिए खुशखबरी, ट्रेन में पानी कम होते ही मोबाइल पर मिलेगा अलर्ट, लगेगी सेंसर स्पेशल डिवाइस
MP News: रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है अब उन्हें सफर के दौरान बोगी में पानी की किल्लत की समस्याओं से नहीं गुजरना पड़ेगा। यात्रियों की इन शिकायतों को दूर करने में रेलवे पुरजोर तरीके से जुट गया है। बताया जा रहा है कि ट्रेन की बोगीयों में पानी कम होते ही मोबाइल पर एक अलर्ट मिलेगा।
इसके लिए तकनीक का सहारा लेते हुए ट्रेनों की बगियों में सेंसर से संचालित एक विशेष डिवाइस लगाई जा रही है। इससे कोच में पानी की उपलब्धता का तुरंत अपडेट मिल सकेगा। दरअसल, भोपाल मंडल से इस पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू करने की तैयारी है।

इस संबंध में अधिकारियों ने बताया कि ट्रेनों के टॉयलेट में पानी खत्म होने की शिकायतें रेलवे के सोशल साइट्स पर यात्री रोजाना कर रहे हैं। इन शिकायत को दूर करने के लिए रेलवे ट्रेनों की बोगियों में रियल टाइम वाटर लेवल इंडिकेटर डिवाइस लगाने जा रहा है। यह हाइड्रोस्टेटिक प्रेशर सेंसर प्रणाली आधारित रियल टाइम वाटर लेवल इंडिकेटर डिवाइस बोगियों के टॉयलेट के वाटर टैंक में लगाया जाएगा।
अत्याधुनिक तकनीकी युक्त कम्युनिकेशन सिस्टम
रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह अत्याधुनिक तकनीक युक्त कम्युनिकेशन सिस्टम डिवाइस बैटरी से संचालित होती है। इसका बैकअप 6 मा का है इस बार-बार चार्ज करने की भी जरूरत नहीं पड़ती है। इसमें पानी का लेवल मापने के लिए हाइड्रोस्टेटिक प्रेशर सेंसर लगाया गया है। इसके तहत टैंक में रियल टाइम पानी के लेवल का पता लगाया जा सकता है। इसमें एक न्यूनतम लेवल निर्धारित किया जाता है। पानी का लेवल कम होते ही मैकेनिक स्टाफ के पास तुरंत मोबाइल या डैशबोर्ड पर अलर्ट चला जाएगा। इससे पानी खत्म होने से पहले ही अगले स्टेशन पर उसमें पानी भरा जा सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications