Indian Coast Guard: तटरक्षकों को CM मोहन यादव ने दी हार्दिक शुभकामनाएं, कही ये बात
Indian Coast Guard 2024: भारतीय तटरक्षक बल यानी Indian Coast Guard का आज (1 फरवरी) 48वां स्थापना दिवस है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने समस्त तटरक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है।
सीएम मोहन यादव ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, ''भारतीय तटरक्षक बल' के स्थापना दिवस के अवसर पर देश की समुद्री सीमाओं के रक्षक समस्त तटरक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं। वयम् रक्षाम: के पुण्य ध्येय को चरितार्थ करते हुए मां भारती की सेवा में आपके समर्पण भाव एवं पराक्रम पर हमें गर्व है।'

भारतीय तटरक्षक बल 1 फरवरी 1977 को अस्तिव में आया था, जिसमें भारतीय जल क्षेत्र में निगरानी के लिए केवल 7 जहाजों का बेड़ा था। भारतीय तटरक्षक बल का औपचारिक उद्धाटन तत्कालीन प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने 19 अगस्त 1978 को किया था।
भारतीय तटरक्षक बल देश की समुद्री सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बल है जो समुद्री क्षेत्रों की रक्षा करने, समुद्री डकैती और तस्करी को रेकने और समुद्री आपदाओं से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे जवानों को उनके साहस और बलिदान के लिए सम्मानित करने के लिए भारतीय तटरक्षक दिवस मनाया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications