MP News: इंडिया गठबंधन ने खजुराहो लोकसभा सीट को लेकर चल दिया बड़ा दाव, सपा उतारेगी प्रत्याशी
Lok sabha election 2024: कांग्रेस-सपा का गठबंधन यूपी के साथ-साथ मध्यप्रदेश में भी होगा!मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी एक सीट समाजवादी पार्टी के लिए छोड़ेगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह सीट बुंदेलखंड की खजुराहो संसदीय सीट होगी, जहां यादव मतदाताओं की संख्या ठीक-ठाक है। और कांग्रेस यहां से लंबे मार्जिन से लगातार हारती रही है यह सीट भारतीय जनता पार्टी का गढ़ बन चुकी है।
बता दे कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सीटों का बंटवारा अब तय हो गया है। दोनों पक्षों के बीच गुजरी लंबी और मुश्किल जद्दोजहद के बाद, बुधवार को एक समझौते के बाद सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय किया गया है।

कांग्रेस ने इस समझौते के अनुसार मध्य प्रदेश (MP) में समाजवादी पार्टी को खजुराहो सीट देने का निर्णय लिया है। इसके अलावा, बाकी सभी MP की सीटों पर समाजवादी पार्टी को कांग्रेस का समर्थन करने का निर्णय लिया गया है।
कांग्रेस इस समझौते के अनुसार उत्तर प्रदेश में 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि समाजवादी पार्टी 63 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को उतारेगी। सपा के नेता अखिलेश यादव ने इस बारहमासी के दौरान एक सहमति पर हस्ताक्षर किए और साझेदारी का ऐलान किया है।
2008 के परिसीमन के बाद 2009 से अब तक हुए तीन लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार यहां 5 फीसदी वोट भी हासिल नहीं कर पाए। हालांकि, कांग्रेस के उम्मीदवार भी पिछले दो लोकसभा चुनावों में दो से चार लाख के अंतर से चुनाव हार रहे हैं।
2009 के लोकसभा चुनाव में खजुराहो से बीजेपी के जीतेंद्र सिंह बुंदेला 28,332 के मामूली अंतर से चुनाव जीते थे। इसके बाद 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार नागेंद्र सिंह ने कांग्रेस के राजा पटेरिया को 2,47,490 के बड़े अंतर से हराया। 2019 में बीजेपी के वीडी शर्मा ने कांग्रेस उम्मीदवार कविता राजे को 3,18,753 वोटों के बड़े अंतर से चुनाव हराया था। अब इस सीट पर कांग्रेस अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी।












Click it and Unblock the Notifications