दिग्विजय सिंह को जनता ने ऐसा रिजेक्ट किया, वो दोबारा हिम्मत ही नहीं कर पाए: शिवराज सिंह चौहान
Sehore News: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में बयान बाजी का दौर जारी है। किसी क्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर निशाना चाहते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह को जनता ने ऐसा रिजेक्ट किया कि वह दोबारा हिम्मत नहीं कर पाए।
सीहोर में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज ग्राम जहाजपुर में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा। सीएम शिवराज ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर कहा कि, "दिग्विजय सिंह को तो अपने पुराने दिन याद आ जाते हैं, जब जनता ने ऐसा रिजेक्ट किया कि वो दोबारा हिम्मत ही नहीं कर पाए। हम तो सेवक हैं, जनता की सेवा करते हैं और पार्टी जो दायित्व सौंपती है उसको पूरा करते हैं।"

बता दे दिग्विजय सिंह ने कहा था कि मीडिया पर जो हमला किया गया है उसकी हम घोर निंदा करते हैं, आश्चर्य की बात है कि यदि किसी मीडिया हाउस में चाइनीज़ कंपनी निवेश करती है तो वह देशद्रोह हो गई लेकिन PM केयर फंड में जब चाइनीज़ कंपनी फंड देती है तो वह देश प्रेमी कहलाती है, यह अपने आपम में विरोधाभाष है। हर व्यक्ति को अपनी बात कहने की स्वतंत्रता है।
Recommended Video
सीएम शिवराज ने कहा कि जहाजपुरा और आसपास के लोगों से मिलने की बड़ी इच्छा थी। कई पुरानी चीजें याद आ गईं। आज जमुना बाई से भी भेंट हुई। जब मैं विधायक नहीं था, तब उन्होंने चुनाव प्रचार के लिए ₹2 चंदा दिया था। यहां आकर मैं भावुक हूं। परिवार के भाई-बहनों से मिलकर बहुत आनंद आया।
बता दे सीएम शिवराज ने कहा कि ने आज सीहोर जिले के ग्राम जहाजपुरा में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर ₹10 करोड़ से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया और क्षेत्रवासियों को विकास की अनेक सौगातें दीं। सीएम ने कहा कि मैंने एक दिन में ₹53,000 करोड़ के कामों का लोकार्पण और शिलान्यास किया है। खेतों और घरों तक पानी पहुंचाने का काम भी मैंने ही किया। जब मैं मुख्यमंत्री नहीं था, तब गरीब घर पड़े-पड़े कैंसर से दम तोड़ देता था। उसपर इलाज करवाने के पैसे नहीं होते थे। मैंने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान योजना प्रारंभ की और तय किया कि कोई भी गरीब भाई-बहन बिना इलाज के नहीं रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications