Khajuraho News: पन्ना में भाजपा सांसद वीडी शर्मा ने खजुराहो लोकसभा जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को बताई रणनीति
पन्ना में चुनाव प्रचार के दौरान खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में जब खजुराहो से उम्मीदवार बनाया गया था तो हमारे पास जनता के पास जाने के लिए सिर्फ 12 दिन थे। लेकिन खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के देवतुल्य कार्यकर्ता हर बूथ पर प्रत्याशी बनकर ऐसी अथक मेहनत की थी कि जीत का रिकार्ड बन गया था।
शर्मा ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यही बात कहते हैं कि हमारा प्रत्याशी कमल का फूल है। पार्टी का कार्यकर्ता बूथ पर प्रत्याशी बनकर चुनाव लड़ें। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता की भूमिका संगठन तय करता है। मैं संगठन का कार्य करता था।

इस बार फिर पार्टी ने मुझे खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से आपका प्रत्याशी बनाया है। आप सबको इस चुनाव में बतौर प्रत्याशी चुनाव लड़ना है और आप सब भूत में अपने आप को प्रत्याशी मानकर चुनाव प्रचार करें ताकि इस बार हम इस लोकसभा क्षेत्र को अत्यधिक मतों से जीत सकें। उन्होंने कहा कि हम सबको प्रत्येक बूथ पर 370 कमल के फूल वोट के रूप में और नए जोड़ने हैं, साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का संदेश घर-घर तक पहुंचना है।

कांग्रेस ने देश के लिए कुछ नहीं किया, हर बूथ मोदी बूथ बनेगा
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश के लिए कुछ नहीं किया। आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में विकास का पहिया तेजी से आगे बढ़ रहा है। पिछले लोकसभा चुनाव में जो बूथ हारे थे, उन पर अभी और मेहनत करने की जरूरत है। हमें इस लोकसभा चुनाव में हर बूथ पर जीत दर्ज कर हर बूथ को मोदी बूथ बनाना है। हमें हर बूथ को कांग्रेस मुक्त बूथ बनाने के लिए बूथ विजय अभियान के तहत हर कार्यकर्ता को अपने बूथ पर प्रतिदिन दो घंटे का समय देना है। हम प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों के साथ हम सभी बूथों पर ऐतिहाकसिक जीत दर्ज करेंगे, इस संकल्प को लेकर कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में जाएं।

गरीब कल्याण व जनहितैषी कार्यां को जनता तक पहुंचाएं
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीट के साथ 400 पार के लक्ष्य को प्राप्त करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऐतिहासिक बहुमत से तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ता भाजपा सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाएं। सोशल मीडिया के जरिए भी प्रधानमंत्री जी के गरीब कल्याण, विकास, सुशासन और जनहितैषी कार्यों को जनता तक पहुंचाने का कार्य करें। देश और प्रदेश की जनकल्याण की योजनाएं, प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छता अभियान, किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन के माध्यम से स्वच्छ जल घर-घर पहुंच रहा है। योजनाओं के माध्यम से लोगों के जीवन में सुधार हुआ है और विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिये अबकी बार फिर से मोदी सरकार को जिताना है।
प्रदेश प्रभारी ने किया लाभार्थी संपर्क एवं दीवार लेखन
लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ महेन्द्र सिंह ने पन्ना नगर के मोहन निवास चौराहे पर वार्ड क्रमांक 24 के बूथ क्रमांक 208 पर फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार के नारे दीवारों पर लिखे। बूथ के लाभार्थीयों से सम्पर्क कर मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं का जिक्र किया।












Click it and Unblock the Notifications