मध्य प्रदेश में अवैध कॉलोनियां नहीं होंगी वैध, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दी बड़ी जानकारी
MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा में अवैध कॉलोनियों का मुद्दा एक बार फिर गर्म आ गया है। दरअसल, भाजपा विधायक हरदीप सिंह डंग ने अवैध कॉलोनी को लेकर सदन में सवाल उठाया था जिस पर नगरी विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गी ने बड़ी जानकारी देते हुए कहा कि अभी प्रदेश में अवैध कॉलोनी अवैध नहीं होगी।
नगरी प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि मध्य प्रदेश में अवैध कॉलोनी या वेद नहीं होगी कम डॉ मोहन यादव ने इसे लेकर कड़े निर्देश दिए हैं। अवैध कॉलोनिया नहीं बने, इसके लिए सरकार सख्त कानून बनाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए वर्तमान कानून का अध्ययन किया जा रहा है।

नर्सिंग घोटाले के मामले में मंत्री विश्वास सारंग के खिलाफ जमकर नारेबाजी
मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन, नर्सिंग घोटाले के मामले में मंत्री विश्वास सारंग के खिलाफ विपक्षी नेता उमंग सिंघार ने विशेषाधिकार हनन का मुद्दा उठाया। इस पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सूचनाओं के परीक्षण की बात की और निर्णय के लिए आगे की कार्रवाई की जाने की वादा किया। विपक्ष ने चर्चा करने की मांग की, जिससे सदन में हंगामा पैदा हो गया।
इससे पहले, विधायक हरदीप सिंह डंग ने अवैध कॉलोनियों को वैध करने का मुद्दा उठाया। इस पर संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जवाब दिया कि प्रदेश में एक नेक्सस काम कर रहा है और उसको रोकने के लिए कड़े कानून बनाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अवैध कॉलोनियों को वैध नहीं किया जाएगा, लेकिन आवश्यक सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा।
विधायक अभिजीत शाह मूंग ने बोरी कंधे पर रखकर नारेबाजी करते हुए विधानसभा पहुंचे और भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताया। इसके अतिरिक्त, MSME मंत्री चैतन काश्यप ने सदन में मंत्री पद के वेतन-भत्ते छोड़ने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि जो संपन्न हैं, उन्हें ऐसा करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications