लंबाई कम होने की वजह से पत्नी को तलाक देने पर उतारू! "कहता है कि मैं उसके सामने बकरी हूं और वह मेरे सामने ऊंट

Khandwa News: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति छोटी हाइट की वजह से पत्नी से तलाक चाहता है और उसका पति उससे अक्सर कहता है कि तू बकरी दिखती है मैं ऊंट दिखता हूं।

दरअसल पीड़ित महिला की लंबाई कम है। जिसके चलते उसका पति उसे तलाक देने की बात कह रहा है। यही नहीं पति की बहने और मां भी पति का साथ देते हुए महिला की लंबाई कम होने के चलते तलाक देने की बात कहते हैं। इस पूरे मामले में महिला थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों की काउंसलिंग के बाद ही कुछ निर्णय लेने की बात कही है।

I am like a camel, you are like a goat

जानकारी अनुसार ग्राम मोरदड़ की रहने वाली महिला सविता ने अपने पति रविन्द्र निवासी ग्राम सनखेड़ा के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी लंबाई कम होने की वजह से उसका का पति उसे तलाक देना चाहता है और पति उससे सारे रिश्ते खत्म करना चाहता है। वह उसे ताने मारता है, और कहता है कि वह उसके सामने बकरी है और वह मेरे सामने ऊंट है।

महिला के अनुसार उसकी शादी को 8 महीने बीत चुके हैं। लेकिन पिछले 5 महीने से वह मायके में रह रही है और उसका पति ना ही उसका फोन उठाता है ना उसे ससुराल ले जाने आता है। यही नहीं उसकी ननद भी उसे कहती हैं कि उनके भाई को वह पसंद नहीं है। फिलहाल महिला थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।

दोनों पक्षों को सुनकर जल्द करेंगे निराकरण

महिला थाना प्रभारी सुलोचना गहलोत ने पूरे मामले में जानकारी दी कि एक मोरदड़ की रहने वाली आवेदिका है। उसकी शादी अभी पिछले साल हुई है। 5 महीने से शादी के बाद से उसकी हाइट का इशू है और वह बता रही है कि उसकी लंबाई कम है। इसलिए उसका पति रखना नहीं चाहता है। हमने अभी उससे बातचीत की है। तो वह बता रही है कि वह भी अब रहना नहीं चाहती है। उसे भी ऐसा लगता है कि उसे अब वहां रहना नहीं चाहिए अभी आवेदिका को समझाइश दी गई है। अनावेदक पक्ष को भी बुलाया है। जल्द ही इसका निराकरण करेंगे। दोनों पक्षों के सुनेंगे और उसके लिए क्या लीगल सलाह दे सकते हैं या जो भी लीगल कार्रवाई हो सकती है वह करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+