MP News: मुरैना के मकान गिरा कैसे हुआ इतना तेज विस्फोट, पुलिस ने दी बड़ी जानकारी
Morena News: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक घर में हुए विस्फोट के मामले में पुलिस ने बताया कि विस्फोट कैसे हुआ? पुलिस में बताएं कि विस्फोट सिलेंडर फटने से हुआ है।
बता दे इस्लामपुरा में एक मकान में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एक भयंकर विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि मकान पूरी तरह से भरभराकर गिर गया, और आसपास के कई मकान भी इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद मलबे में कई लोगों के दब जाने की सूचना है, जिसके चलते स्थानीय प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, जिस मकान में विस्फोट हुआ, वह निरंजन राठौड़ का है। प्रारंभ में बताया गया कि पटाखे बनाते समय विस्फोट हुआ था, लेकिन पुलिस ने बाद में स्पष्ट किया कि विस्फोट घर के अंदर रखे गैस सिलेंडर से हुआ था। पुलिस का कहना है कि मकान में पटाखे भी रखे गए थे, और सिलेंडर के फटने से उनमें आग लग गई, जिसके परिणामस्वरूप पूरा मकान गिर गया।
मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने मलबे से एक महिला को सुरक्षित निकाल लिया है, लेकिन अभी भी तीन बच्चों समेत चार अन्य लोगों के दबे होने की आशंका है। राहत कार्य के चलते पूरे क्षेत्र की बिजली सप्लाई को बंद कर दिया गया है ताकि रेस्क्यू कार्य में कोई बाधा न आए।

इस भयंकर विस्फोट के कारण केवल मकान ही नहीं, बल्कि आगे-पीछे के दो-तीन मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि विस्फोट के समय उस मकान में टेंट के सामान के साथ-साथ कई पटाखे और रसोई गैस के सिलेंडर रखे थे, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई।
स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीमों का प्रयास जारी है ताकि मलबे में दबे हुए लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकाला जा सके। यह घटना न केवल स्थानीय निवासियों के लिए एक बड़ा झटका है, बल्कि इसके पीछे की कारणों की भी गहन जांच की आवश्यकता है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
निवासियों में भय और चिंता का माहौल है, और वे राहत कार्यों की गति के लिए प्रशासन की ओर आशा भरी नजरें लगाए हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए बेहतर सुरक्षा उपायों की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं न हों।












Click it and Unblock the Notifications