Pulwama Attack: दिग्विज के बयान पर भड़के नरोत्तम मिश्रा, बोले- सेना के मनोबल को तोड़ना पुरानी आदत

Pulwama Attack: पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले की बरसी पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की ट्वीट पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, 'भारतीय सेना के मनोबल को तोड़ना और तंज कसना दिग्विजय और कांग्रेस पार्टी की आदत हो गई है।'

Narottam Mishra

Pulwama Attack: पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले की आज चौथी बरसी है। पुलवामा हमले को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए ट्वीट किया है। जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया और मध्य प्रदेश की राजनीति गरमा गई। तो वहीं, अब दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार करते हुए तंज कसा है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा, 'भारतीय सेना के मनोबल को तोड़ना और तंज कसना दिग्विजय सिंह और कांग्रेस पार्टी की आदत हो गई है।'

दरअसल, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले की चौथी बरसी पर शहीद जवानों को याद करते हुए ट्वीट किया है। दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट में कहा, 'आज हम उन 40 सीआरपीएफ शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं, जो खुफिया विफलता के कारण शहीद हो गए थे। मुझे उम्मीद है कि सभी शहीद परिवारों को पुनर्वास मिल गया होगा।' दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार करते हुए कहा, 'कांग्रेस की आदत हो गई है, सेना पर इस तरह की बयानबाजी करना।'

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, 'उनका ट्वीट देखकर ऐसा लग रहा है जैसे आईएसआई के किसी ने ट्वीट किया हो। भारत माता की सेवा में अपने प्राणों के बलिदान देने वालों पर भी आप तंज कसने से नहीं चूकते हो। मुझे लगता है, ये कांग्रेस की आदत सी हो गई है, शहीदों की शहादत पर तंज कसने और उनके मनोबल तोड़ने वाले बयान देने की।'

Recommended Video

    गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का कमलनाथ को लेकर बड़ा बयान,देखें रिपोर्ट

    CM शिवराज के निशाने पर आए दिग्विजय सिंह
    पुलवामा हमले की बरसी पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुझे लगता है कि दिग्विजय की बुद्धि फेल हो गई है, यह उसका फेलियर है। वे देश की सेना का अपमान करते हैं। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह की जांच होनी चाहिए कि देश और सेना के खिलाफ बोलने के लिए उनके मन में बीज कौन अंकुरित कर रहा है। कहा कि कांग्रेस और दिग्विजय सिंह के डीएनए की जांच होनी चाहिए जो भारत जोड़ने के नाम पर तोड़ने वालों के साथ यात्रा करते हैं। उन्होंने इसके लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी से जवाब मांगा हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+