MP में 35 हजार प्राइवेट स्कूलों में आज रहेगी छुट्टी? यूनियन ने बंद का किया ऐलान, ये है वजह

Holiday in school: मध्य प्रदेश में प्राइवेट स्कूल संचालकों ने आज अपने स्कूलों में बंद का ऐलान किया हैं। इस संगठन से संबद्ध करीब 35 हजार स्कूल है। जो बंद के दायरे के आ रहे हैं। किसी भी स्कूल में पढ़ाई नहीं होगी। हड़ताल का ऐलान करने वाले मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना है कि उन्हें आठ संगठनों का समर्थन मिला हैं।

अशासकीय विद्यालय संयुक्त मोर्चा से जुड़े संगठनों के पदाधिकारी डॉ. आशीष चटर्जी का कहना है कि अब तक RTI फीस प्रतिपूर्ति नहीं की गई हैं। साथ निजी स्कूलों को स्कूटी भी नहीं दी गई। इसके आलावा निजी स्कूलों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को मेडिकल कॉलेज में रिजर्वेशन की डिमांड भी की गई हैं।

हड़ताली संगठनों में शामिल एक स्कूल के संचालक मोनू ठाकुर का कहना है कि 35 हजार स्कूलों में से भोपाल के करीब 15 सौ स्कूल है। सीबीएसई से जुड़े प्रदेश के 500 और एमपी बोर्ड के लगभग 34,000 स्कूल शामिल हैं। अल्पसंख्यक कैटेगरी के स्कूल आरटीई फीस के दायरे में नहीं आते इसलिए यह स्कूल खुले रहेंगे।

holiday-in-35-thousand-private-schools-in-MP-today

जबलपुर जिले में भी इसका व्यापक असर देखने को मिल सकता हैं। एक दिन पहले शाम तक उम्मीद की जा रही थी कि मोर्चा यह हड़ताल स्थगित कर सकता हैं। लेकिन देर शाम तक आधिकारिक किसी भी तरह का कोई ऐलान नहीं हुआ। जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी का कहना है कि उन्हें स्ट्राइक की जानकारी लगी हैं। निजी स्कूलों की मांगों के बारे में निर्णय लेने का अधिकार शासन का हैं।

डीईओ ने प्राइवेट स्कूल संचालकों के आरोपों पर ज्यादा कुछ भी नहीं बोले। लेकिन यह जरुर कहा कि बच्चों की पढ़ाई से किसी भी तरह से समझौता नहीं होना चाहिए। क्योकि कई स्कूलों में तिमाही परीक्षा भी शुरू हो चुकी हैं। स्कूल संगठनों ने दो टूक कहा है कि इस बार एक दिन बंद का ऐलान सांकेतिक है। लेकिन उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आने वाले समय में अनिश्चितकालीन हड़ताल करने बाध्य होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+