हिस्ट्रीशीटर दुर्लभ कश्यप की हत्या, पूरी गैंग का ड्रेस कोड है-माथे पर टीका, आंखों में काजल और गले में काला कपड़ा
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में बदमाशों की दो गैंग के बीच फायरिंग हुई है, जिसमें पुरानी रंजिश के चलते हिस्ट्रीशीटर बदमाश दुर्लभ कश्यप की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। कश्यप का एक साथी भी घायल हुआ है। उसे इंदौर रैफर किया गया है। वारदात बीती रात करीब दो बजे की है। खास बात यह है कि कश्यप की पूरी गैंग का ड्रेस कोड भी स्पेशल है। गैंग के सदस्य माथे पर टीका, आंखों में काजल और गले में काला कपड़ा रखते हैं।

चाय की दुकान पर वारदात
एएसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया कि जीवाजीगंज पुलिस थाना इलाके में हमालवाड़ी स्थित चाय की दुकान के सामने रात करीब डेढ़ बजे दुर्लभ कश्यप भी वहां अपने दोस्तों के साथ मौजूद था। इसी बीच शहनवाज, उसका भाई और उसके कुछ साथी भी पहुंच गए थे।

दुर्लभ ने शहनवाज पर फायर किया
दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस बीच दुर्लभ ने शहनवाज पर फायर कर दिया, जिससे वो घायल हो गया। शहनवाज के साथियों ने भी जवाब में हमला कर दिया और दुर्लभ को चाकू से गोद दिया। इसके बाद इसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शहनवाज को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

कश्यप की गैंग ऐसे फैलाती थी दहशत
बता दें कि दुर्लभ कश्यप का फेसबुक पर स्टेट्स है कि वह कुख्यात बदमाश, हत्यारा और अपराधी है कोई सा भी विवाद हो। कैसा भी विवाद हो तो उससे संपर्क करें। इसी के साथ इन लोगों की प्रोफाइल पर हथियारों के साथ पोस्ट, धमकाने और दहशत फैलाने वाली पोस्ट भी डाली जाती थी। गैंग के लोगों की फेसबुक आइडी का संचालन करने के लिए भी एक टीम बना रखी है। जो दहशत फैलने वाली पोस्ट करते थे। इस आइडी से जेल में बंद लोगों की भी फोटो पोस्ट की गई थी।

गैंग के सदस्यों का ड्रेसकोड
अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले नए लड़कों ने अपनी गैंग का ड्रेस कोड भी निर्धारित किया। सभी लोग माथे पर गोल टीका लगाते थे। साथ ही आंखों में काजल, गले में ब्लेक कलर का कपड़ा डालते थे। यह सभी बड़े बाल भी रखते थे। खुद की लाइफ स्टाइल को काफी अलग कर रखा था। यह हर तरह का नशा भी करते हैं। हालांकि अपराध करते समय यह किसी भी प्रकार का नशा नहीं करते थे।












Click it and Unblock the Notifications