Bhopal News: सीहोर और उज्जैन में अगले दो-तीन दिन जमकर गिरेगा पानी, भोपाल में 5 घंटे में हुई 4.8 इंच बारिश

Weather News: मध्य प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिविटी तेज हो रही है। भोपाल में शुक्रवार को लगभग तीन बजे से बारिश शुरू हो गई। बैरागढ़ इलाके में सुबह 8 बजे तक 4.8 इंच की बारिश हुई।

सीहोर में दो घंटे के भीतर 4 इंच से अधिक वर्षा हुई। यहां सीवन नदी का बहाव भी तेज हो गया है। गुरुवार तक यह नदी सूखी हुई थी। उज्जैन, रतलाम, शाजापुर, और रायसेन में रात भर बारिश रुक-रुककर हो रही है। इंदौर में बादल छाए हुए हैं और हवा भी तेज चल रही है।

Heavy rain will fall in Sehore and Ujjain in the next two-three days 4 8 inches of rain in 5 hours

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश में मानसून अब दो से तीन दिनों में पूरी तरह से प्रवेश कर सकता है। गुरुवार को यह छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिक डॉ वेद प्रकाश ने बताया कि मानसून एमपी के दक्षिणी हिस्सों, जैसे कि बालाघाट, पांधुर्णा-बैतूल से प्रवेश करेगा। इसकी शुरुआत 10 जून से हुई थी, लेकिन अरब सागर और बंगाल की खाड़ी की ब्रांच के एक्टिव नहीं होने से देरी हो रही थी।

डॉ वेद प्रकाश ने बताया कि "वर्तमान में प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है, जिसकी वजह से तेज आंधी और बारिश हो रही है। आगामी कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। शुक्रवार को जबलपुर, विदिशा, हरदा, बैतूल, पांधुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, और कटनी में तेज आंधी और गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। अन्य जिलों में भी गरज-चमक और आंधी हो सकती है।"

बगैर गर्मियों के प्रभाव गुरुवार की शाम को भोपाल सहित कई जिलों में बारिश हुई। गरज-चमक की स्थिति भी रही। पहले इसके पहले कई जगहों पर गर्मी का प्रभाव भी देखने को मिला। सतना का चित्रकूट शहर सबसे गर्म रहा, जहां दिन का तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस था।

मध्य प्रदेश के शीर्ष 10 सबसे गर्म शहरों में खजुराहो, ग्वालियर, सीधी, नौगांव, शिवपुरी, कटनी, छतरपुर का बिजावर, सागर और नर्मदापुरम शामिल हैं। खजुराहो में 41.6 डिग्री, ग्वालियर में 41.4 डिग्री, सीधी में 40.2 डिग्री, नौगांव में 41.4 डिग्री, शिवपुरी में 40 डिग्री, कटनी में 39.6 डिग्री, बिजावर में 39.5 डिग्री और सागर में 39.2 डिग्री सेल्सियस थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+