MP News: मध्य प्रदेश में आफत की बारिश, सागर और टीकमगढ़ में आई बाढ़, रेस्क्यू कार्य जारी

sagar News: मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से कई जिलों में अब बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रदेश के सागर और टीकमगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश से निचले इलाकों में जल भराव की स्थिति पैदा हो गई है। सागर जिला अस्पताल में पानी भर गया है। जिले के झिरी गांव में घरों में पानी भर जाने से लोग रातभर से घरों की छत पर चढ़े हुए है।

सागर में एसबीआई कॉलोनी, मोमिनपुरा, त्तिरुपतिपुरम कालोनी, ककदयाऊ मार्ग, बस स्टैंड मार्ग, पीलीकोटी से डिग्री कॉलेज जाने वाले मार्ग समेत अन्य स्थानों पर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। इसके अलावा जिला अस्पताल में बारिश से पानी घुस गया है और यह पानी अस्पताल की गैलरी में जमा हो गया है। इसके कारण मरीज के परिजनों को आवाजाही में परेशानी हुई है।

Disaster rain in Madhya Pradesh flood in Sagar and Tikamgarh rescue work continues

नरयावली विधानसभा के जेरई गांव में तालाब का पानी निचली बस्तियों में भर गया है। लगभग एक दर्जन घर आधे-आधे डूब गए हैं। जानकारी मिलने पर सागर से एसडीईआरएफ (SDERF) की टीम मौके पर पहुंची और दो बुजुर्ग ग्रामीणों का रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। साथ ही, दो मवेशियों को भी रेस्क्यू किया गया।

एसडीईआरएफ टीम के करण शिल्पकार ने बताया कि रात के बीतने पर जेरई गांव में कुछ घरों में पानी भरने की सूचना मिली थी। टीम के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य किया। उन्होंने बताया कि वहां फंसे मर्दन सिंह कुर्मी (60 वर्ष) और गेंदा रानी कुर्मी (55 वर्ष) को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। सभी मकानों को खाली करा दिया गया है।

Disaster rain in Madhya Pradesh flood in Sagar and Tikamgarh rescue work continues

टीकमगढ़ में सुबह 4 घंटे में करीब 6 इंच पानी गिर गया है। आज प्रदेश के 20 जिलों में इंदौर, ग्वालियर, चंबल संभाग समेत तेज बारिश का अलर्ट जारी है। भोपाल में सुबह से रिमझिम बारिश हो रही है। कटनी, डिंडौरी, गुना और ग्वालियर में भी रुक-रुककर पानी गिर रहा है।

Disaster rain in Madhya Pradesh flood in Sagar and Tikamgarh rescue work continues

नर्मदापुरम में 4 घंटों के भीतर नर्मदा नदी का जलस्तर दो फीट बढ़ गया है। सेठानी घाट पर बुधवार दोपहर 12 बजे को 946 फीट का स्तर दर्ज किया गया। पिछले 28 घंटों में जलस्तर पांच फीट बढ़ा है। मंगलवार को सुबह 8 बजे नर्मदा का जलस्तर 941.20 फीट था, जबकि बुधवार को सुबह 8 बजे यह 944.20 फीट पर पहुंच गया। इसकी मुख्य वजह है कि जबलपुर, नरसिंहपुर, रायसेन में ऊंची बारिश हुई है, जिसके कारण सहायक नदियों से नर्मदा में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+