MP Weather: इंदौर भोपाल में मानसून ब्रेक रद्द, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

MP ka mausam: मध्य प्रदेश में सावन का महीना बीतने के बाद भादौ के मास में भी तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। आज बुधवार को मौसम विभाग ने अधिकतर जिलों में तेज बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है।

मंगलवार को राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। 14 जिलों में जहां तेज बारिश हुई, वहीं अन्य कई जगहों पर भी पानी गिरा। छिंदवाड़ा, इंदौर और गुना में निचले इलाकों में पानी घुस गया। नर्मदापुरम जिलें में बने तवा बांध के पांच गेट खोल दिये गए है।

Madhya Pradesh Weather Update

मंगलवार को सागर, बैतूल, धार, गुना, छिंदवाड़ा, मंडला, नर्मदापुरम, इंदौर, पचमढ़ी, भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, बालाघाट और आगर जिले में जबदरस्त बारिश हुई।

आज इन इलाकों में होगी जोरदार बारिश
मौसम विभाग ने बुधवार को भी कई जिलों में तेज बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है।आगर-मालवा, गुना, मंदसौर, बैतूल, राजगढ़, उज्जैन, शहडोल, अनूपपुर, भिंड, मुरैना और शिवपुरी में तेज बारिश हो सकती है। विदिशा, रायसेन, ग्वालियर में मध्यम बारिश के आसार हैं।

जाने अगले 24 घंटे का हाल
मौसम विभाग के अनुसार बांग्लादेश में बना कम दबाव का क्षेत्र बुधवार को पश्चिम बंगाल तक पहुंच सकता है। इसके प्रभाव से प्रदेश में गुरुवार से तेज वर्षा की उम्मीद है। उधर, दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं झारखंड पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बने हुए हैं। जम्मू के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। इसका प्रभाव मध्य प्रदेश में देखा जा सकता है।

मंगलवार की बारिश के आंकड़े
सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक सागर में 56, उज्जैन में 19, मलाजखंड में 18, मंडला में 11, धार में 10, छिंदवाड़ा में आठ, इंदौर में 42, पचमढ़ी में 29, भोपाल एवं जबलपुर में 22, उमरिया में 6, गुना में 4 एवं बैतूल में 1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+