MP Police SI Recruitment 2023 के लिए मुख्यालय ने भेजा कर्मचारी चयन मंडल को प्रस्ताव, 500 पदों पर भर्ती

MP Police SI Recruitment 2023: एमपी में यदि कर्मचारी चयन मंडल से मंजूरी मिल गई तो चुनाव घोषणा से पहले पुलिस सब इंस्पेक्टर के 500 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सकती हैं। पुलिस मुख्यालय ने Staff Selection Board को प्रस्ताव भेजा हैं। इससे पहले भी इस भर्ती प्रक्रिया की सुगबुगाहट थी, लेकिन कई वजहों से इसे टाल दिया गया था।

खबर है कि कर्मचारी चयन मंडलने पुलिस उप निरीक्षकों की भर्ती करने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस हेडक्वाटर ने भर्ती संबंधी नियमावली तैयार की हैं, जो MPESB को भेज दी है। सरकार की भी मंशा है कि चुनाव घोषणा के पहले भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ हो जाए। क्योकि एक लाख सरकारी पदों पर भर्ती का वादा भी किया था।

हालांकि, पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों के हिसाब से लिखित परीक्षा अभी यानि चुनाव के पहले तो हो सकती है, लेकिन शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीपीटी) चुनाव के बाद ही हो पाएगी। इसमें 2 से 3 माह का वक्त लगेगा। इस तरह नियुक्तियां होते-होते अप्रैल बीत जाएगा।

Staff-Selection-Board-for-MP-Police-SI-Recruitment-2023

दरअसल अगस्त तक सभी नियुक्ति करने की तैयारी थी, लेकिन अन्य विभागों की भर्ती परीक्षा का कर्मचारी चयन मंडल पर ज्यादा दबाव था। लिहाजा उपनिरीक्षकों की भर्ती अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। अभी 7 हजार पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्ती प्रक्रिया चल रही हैं। करीब महीने भर में नतीजे भी आ जाएंगे। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी और PPT जनवरी के बाद ही शुरू होने की संभावना हैं। ज्वाइनिंग मार्च-अप्रैल तक ही होगी। आपको बता दें कि पहली दफा इस भर्ती में शारीरिक दक्षता परीक्षा के भी अंक जोड़कर प्रावीण्य सूची तैयार की जानी है। इस भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेने वाले प्रदेश नौजवान बेहद उत्साहित हैं। वहीं सरकार के लिए भी अपने किए गए वादे को पूरा करने का श्रेय मिलेगा। वैसे भी पुलिस विभाग के लिए सरकार ने कई घोषणाएं की हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+