Video: ठेले पर शराबी के साथ लिपटकर सोते दिखा हेड कांस्टेबल, अधिकारी तक पहुंचा वायरल वीडियो
Damoh News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक हेड कांस्टेबल का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें शराबी के साथ हाथ ठेले पर शराब के नशे में लिपटकर सोता हुआ दिख रहा है। [वीडियो नीचे हैं]
दमोह जिला मुख्यालय पर जबलपुर नाका के पास खाली पड़े एक टपरे में एक प्रधान आरक्षक किसी शराबी के साथ हाथ ठेले पर शराब के नशे में सोता हुआ दिखाई दिया।

इसमें एक हेड कांस्टेबल एक शराबी के साथ जबलपुर नाके के पास अस्थाई टपरे में हाथ ठेले पर सोता हुआ दिखाई दे रहा है। किसी स्थानीय व्यक्ति ने इसका एक वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पुलिसकर्मी कौन है? इस बारे में भी किसी को कुछ पता नहीं है।
वरिष्ठ अधिकारियों तक जब इस वीडियो की जानकारी पहुंची। इस वायरल वीडियो में सीएसपी अभिषेक तिवारी ने कहा कि पता किया जा रहा है कि पुलिसकर्मी कौन है। इस बात की जानकारी ली जाएगी कि उसने यह दृश्य किस परिस्थिति में निर्मित किया है और यदि वह दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications