बिना चुनाव जीते नेता बने बैठे थे, सुरेश पचौरी के BJP ज्वाइन करने पर पूर्व CM के भाई ने कहा खुल गया ट्रैफिक जाम
Suresh Pachauri News: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले नेताओं को लेकर पूर्व CM दिग्विजय सिंह के भाई और पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने तंज कसा है।
लक्ष्मण सिंह सोशल मीडिया में चिंता जाहिर करते हुए लिखा कि ऐसा लग रहा है, जैसे ट्रैफिक जाम खुल गया हो। अब धीरे-धीरे सब की गाड़ियां निकलेंगी। ये बिना एक भी चुनाव जीते नेता बने बैठे थे। जो कई चुनाव जीते हैं उन्हें पीछे धकेल दिया जाता था। अब ऐसा नहीं होगा।

बताते चलें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने बीते रोज कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली है। इनके साथ प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष और धार के पूर्व सांसद गर्जेंद्रसिंह राजूखेड़ी, पूर्व विधायक विशाल पटेल,अर्जुन पलिया, सतपाल पलिया और भोपाल जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मेश्रा पिछली विधानसभा में इंदौर से कांग्रेस के विधायक रहे संजय शुक्ला ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की मध्यप्रदेश से विदाई के तीसरे दिन कांग्रेस को ये बड़ा झटका माना जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शम्मा, पूर्व सीएम शिवराजसिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा के सामने प्रदेश कार्यालय में भाजपा जॉइन की।
लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस के हालातों पर चिंता जताते हुए बयान जारी किया है। बीजेपी ने बीते कुछ दिनों में छिंदवाड़ा लेकर चंबल तक बड़े पैमाने पर कांग्रेसी नेताओं को तोड़ा है और उनको बीजेपी में शामिल कराया है। इससे कांग्रेस के सामने भी लोकसभा चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर राजनीतिक संकट खड़ा हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications