लव जिहाद: कश्मीर के लड़के ने MP की लड़की से धर्म परिवर्तन कराकर की शादी, फिर किया ये हाल, Video
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें वह प्यार के नाम पर धोखा और फिर जुल्मों सितम की पूरी कहानी बयां करती नजर आ रही है। लव जिहाद का शिकार हुई यह लड़की एमपी के ग्वालियर की रहने वाली है।
Recommended Video

जयपुर में हुई थी कश्मीर के युवक से मुलाकात
2.19 मिनट के वायरल वीडिया में लड़की ने बताया कि उसकी एक इवेंट कम्पनी में जॉब लगने पर वह ग्वालियर से जयपुर आ गई। यहां पर उसकी मुलाकात जम्मू कश्मीर के शौकत अली खान से हुई। उसने खुद को हिन्दू बताकर पहले उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया। फिर उसके साथ गलत काम किया। कुछ समय बाद धर्म परिवर्तन कराकर शादी रचा ली। फिर युवती को छह माह तक जम्मू कश्मीर स्थित अपने घर रखा। युवती का आरोप है कि इस दौरान उसे टॉर्चर किया गया। उसका गला काटने की कोशिश की गई। अब मारपीट कर बाहर निकाल दिया।

जम्मू से ग्वालियर आई युवती
वायरल वीडियो में युवती खुद को जम्मू कश्मीर के पुंछ इलाके के सुरनकोट शहर में मौजूद होने की जानकारी देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। वीडियो को अपने फेसबुक आईडी पर पोस्ट किया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद युवती दो दिन पहले ग्वालियर आ गई। युवती के घर लौटने के बाद रविवार को यह वीडियो जिला पुलिस के संज्ञान में आया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला सब इंस्पेक्टर ने युवती से बातचीत की है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस के सैयद जाफर ने वीडिया शेयर किया
मध्य प्रदेश के कांग्रेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष सैयद जाफर ने युवती का वीडियो ट्वीट किया है। उन्होंने एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज को टैग करते हुए लिखा- 'मामाजी, इस पीड़िता की गुहार सुनिए। इसे इंसाफ दिलाइए, आगे आइए। यदि आप भांजियों के असल कद्रदान हैं तो मामले के दोषियों पर सख्त कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजिए। किसी भी समाज के लिए ऐसे मामले हरगिज मंजूर नहीं, कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।'












Click it and Unblock the Notifications