Video: भाजपा MP केपी यादव बोले-पहले वाले सांसद का चरण चुंबन करने पहुंच जाती थीं जिला कलेक्टर

अशोकनगर। मध्य प्रदेश के गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को हराकर सुर्खियों में आए भाजपा सांसद डॉ केपी यादव फिर चर्चा में हैं। इस बार सांसद यादव ने एक महिला जिला कलेक्टर की कार्यप्रणाली को लेकर अमर्यादित बयान दिया है, जो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

Guna MP KP Yadav controversy statement on Ashoknagar Collector Dr. manju sharma

दरअसल, अशोकनगर जिले में ग्राम पंचायतों के परिसीमन में अनियमितता का आरोप लगाकर भाजपा की ओर से मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में घुसने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। प्रदर्शन करने वालों में सांसद भाजपा सांसद डॉ केपी यादव भी शामिल थे। कलेक्ट्रेट में घुसने से रोके जाने के बाद सांसद केपी यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के बाहर ही धरने पर बैठ गए। सांसद यादव मांग करने लगे कि अशोकनगर जिला कलेक्टर डॉ. मंजू शर्मा के ज्ञापन लेने के लिए धरनास्थल पर आए।

जिला कलेक्टर शर्मा ज्ञापन लेने धरनास्थल पर नहीं आई तो मीडिया से बातचीत में सांसद केपी यादव ने कहा कि 'मेरा विरोध इस बात का है कि जिला कलेक्टर मेडम को ज्ञापन लेने के लिए आना चाहिए, मगर वे नहीं आ रहीं जबकि दूसरे पूर्व के सांसद के चरण चुंबन करने वे गांव-गांव पहुंच जाती थीं। जब एक सांसद खुद कलेक्ट्रेट आया तो उनको ज्ञापन लेने आना चाहिए। अगर वे नहीं आती हैं तो मैं सड़क पर बैठा रहूंगा। क्योंकि इस जनता ने मुझे सांसद बनाया है'

इधर, महिला कांग्रेस ने जताया विरोध

अशोकनगर जिला कलेक्टर को लेकर सांसद केपी यादव का विवादित बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया उनका विरोध शुरू हो गया। सांसद के बयान के विरोध में महिला कांग्रेस ने तुलसी पार्क पर धरना प्रदर्शन किया।
उन्होंने सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम सौंपा। साथ ही महिला कांग्रेस कार्यकताओं ने महिला अस्मिता को ठेस पहुंचाने वाले बयान को लेकर सांसद केपी यादव से भी मांग की कि वे जिला कलेक्टर एवं पूरी नारी समाज से माफी मांगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+