अनूठी शादी : दूल्हे ने हेलीकॉप्टर में बैठाकर दुल्हन को करवाई आसमां की सैर

Harda News, हरदा। मध्यप्रदेश के हरदा जिले के गांव रनहाई कलां में हुई यह शादी लोगों में चर्चा का विषय बन गई। वजह ये थी कि दूल्हा हेलीकॉप्टर में सवार होकर पहुंचा था। पहले उसने अपने ससुराल के गांव के दो-तीन चक्कर लगाए ​और फिर दुल्हन को भी हेलीकॉटर में बैठाकर आसमां की सैर करवाई। ऐसी अनूठी बारात देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। लोग इस नजारे में अपने मोबाइल में कैद करते रहे।

Groom Reached by helicopter For wedding at Brides Home

जानकारी के अनुसार हरदा जिले के ​डोलरया निवासी कपड़ा व्यवसायी राहुल की शादी थी। किसान प्रमोद उन्हाले के बेटे राहुल अपनी शादी को यादगार बनाने चाहते थे। इसलिए दिल्ली से फाइव सीटर हेलीकॉप्टर मंगवाया गया। फिर उसमें सवार होकर दूल्हा राहुल मंगलवार दोपहर ढाई बजे गांव रनहाई में दुल्हन के घर के लिए रवाना हुआ।
महज दस मिनट में रनहाई गांव पहुंच गया।

दूल्हे का हेलीकॉप्टर उतारने के लिए गांव रनहाई में अस्थायी हेलीपेड बनाया गया। जहां पर दूल्हे राहुल का हेलीकॉप्टर ससुराल के दो-तीन चक्कर लगाने के बाद उतरा। बाद में डोली में सवार होकर दुल्हन मिनाश्री भी हेलीपेड पर पहुंच गईं। तब दूल्हा और दुल्हन फिर से हेलीकॉप्टर में सवार हुए। दुल्हन को हेलीकॉप्टर में आसमां की सैर करवाने के बाद दोनों नीचे उतर गए। दूल्हे राहुल ने बताया कि उसका बचपन से ख्वाब था कि अपनी शादी को यादगार बनाए। इसलिए वह हेलीकॉप्टर से बारात लेकर पहुंचा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+