MP News: मध्य प्रदेश में तीन-सी कर्ज, क्राइम और करप्शन की सरकार, जीतू पटवारी का बड़ा बयान

एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज अपने प्रवास के तीसरे दिन छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा विधानसभा के बसुरिया, हरई, पठारा, अहरवाड़ा, खमतरा, धरमी, ग्वारपानी, हडाई, जमुनिया, सुरलाखापा और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह के पक्ष में जनसंपर्क किया एवं अपरान्ह में धनौरा बाजार में आमसभा को संबोधित किया। इसके पूर्व उन्होंने विधानसभा उपचुनाव के प्रभारीगणों एवं स्थानीय वरिष्ठ नेताओं के साथ छिंदवाड़ा में बैठक कर चुनावी रणनीति के संदर्भ चर्चा की।

Government of three-pronged debt crime and corruption in MP Jitu Patwari big statement

पटवारी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि जहां विकास की बात आई, वहां भ्रष्टाचार की बात आई। नरेन्द्र मोदी और करप्शन एक दूसरे के पर्याय बने हुए हैं, नरेन्द्र मोदी और नफरत एक दूसरे के पर्याय बन गए हैं, एक तरह से चोली दामन का साथ बन गया है। ये नया भारत ऐसा-कैसा जो एक तरफ अपने उद्योगपति मित्रों को सहायता करने के लिए विकास ढूंढ रहा है तो तबाही मची है, दिल्ली के एयरपोर्ट पर जबलपुर के एयरपोर्ट पर जो तबाही मची है, यह संदेश देता है कि यह करप्शन और मोदी सरकार दोनों का चोली दामन का साथ है।

Government of three-pronged debt crime and corruption in MP Jitu Patwari big statement

पटवारी ने कहा कि मप्र की सरकार तीन-सी की सरकार है कर्ज, क्राईम और करप्शन। लाड़ली बहना योजना के लिए सरकार को 90 हजार 900 करोड़ रूपये चाहिए और इसके लिये या तो कर्ज लेना पड़ेगा, या देश की संपत्ति बेचेंगे। ज्ञात हुआ है कि 88 करोड़ रूपये कर्ज ले रही है भाजपा सरकार और यदि सरकार कर्ज लेगी तभी लाड़ली बहना योजना चल पायेगी।

पटवारी ने कहा कि हमारे वरिष्ठ नेता कमलनाथ जी से अमरवाड़ा ही नहीं पूरे छिंदवाड़ा के लोग प्रभावित हैं, उन्होंने क्षेत्र में विकास किया है। अमरवाड़ा सीट कांग्रेस की सीट हैं, भाजपा ने षड्यंत्रपूर्वक हमारे विधायक को भाजपा में शामिल कराया है। यहां के आदिवासी ईमानदार हैं और वह ईमानदार जनप्रतिनिधि को ही पसंद करते हैं यहां कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है।

Government of three-pronged debt crime and corruption in MP Jitu Patwari big statement

धनौरा बाजार में आमसभा को संबोधित करते हुए पटवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों, महिलाओं, युवाओं के साथ धोखा किया है। घपलों और घोटालों की सरकार इस प्रदेश में चल रही है। नर्सिंग घोटाला, व्यापमं घोटाला और अब पेपर लीक घोटाला। इतना ही नहीं आज महंगाई से प्रदेश की जनता कराह रही है। लेकिन सरकार हवाई जहाज खरीदी, लग्जरी गाड़ियों की खरीदी और मंत्रियों के बंगलों की साज-सज्जा में लगी हुई है। चुनाव में जो वादे जनता से किये थे वे सभी भाजपा, मुख्यमंत्री और मंत्री सब भूल गये हैं। न तो किसानों को गेहूं और धान का 2700 और 3100 रू. समर्थन मूल्य मिल रहा है और महिलाओं से 3000 का वादा किया था, वह भी नहीं मिल रहे हैं। जनता इस सब का हिसाब भाजपा से लेेने के लिए तैयार बैठी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+