पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने एमपी में दिया विवादित बयान, कहा- गंगा-नर्मदा मां की जय बोलना शर्म की बात
Aziz Qureshi News: विधानसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश में इस वक्त सियासत गरमाई हुई है। इस बीच कांग्रेस नेता और यूपी-उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल अजीम कुरैशी ने मंच से बोलते हुए विवादित बयान दिया। उनके बयान की चर्चा गली-नुक्कड़ से लेकर सोशल मीडिया तक हो रही है।
दरअसल, अजीम कुरैशी ने मध्य प्रदेश के भोपाल में बोलते हुए अपनी ही पार्टी (कांग्रेस) पर तीखा हमला बोला, जिसका वीडियो भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो 20 अगस्त का बताया जा रहा है।

इस वीडिया में अजीज कुरैशी को बोलते हुए साफ सुना जा सकता है कि,
कुछ कांग्रेस के लोग आजकल बात करते है हिंदुत्व की, धार्मिक यात्राओं की...जय गंगा मैया, जय नर्मदा मैया कहते हैं। यह बड़े शर्म की बात है, मुझे कुछ भी कहने में शर्म नहीं है। चाहे पार्टी मुझे निकाल दें। यह डूब मरने की बात है।
Recommended Video
पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने एमपी में दिया विवादित बयान,कहा-गंगा-नर्मदा मां की जय बोलना शर्म की बात
इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे कांग्रेस से निकालना हो तो निकाल दें। लेकिन पार्टी दफ्तर में मूर्तिया बिठाना डूब मरने की बात है। अजीज कुरैशी ने 52 सेकेंड के वायरल वीडियो में कहा कि, नेहरू के वारिस कांग्रेस के लोग आज धार्मिक यात्राएं निकालते हैं, गंगा मैया की जय बोलते हैं, गर्व से कहो मैं हिंदू हूं। ये डूब मरने की बात हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस नेता और पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी 20 अगस्त को विदिशा जिले के लटेरी में आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी ही पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए विवादित बयान दे दिया।
अजीज कुरैशी का अब ये बयान चर्चा में आ गया है। इस दौरान उन्होंने बोलते हुए कहा कि मुसलमान किसी पार्टी का गुलाम नहीं है। उन्होंने पूछा कि मुसलमान आपको क्यों वोट दे? नौकरी आप देते नहीं, पुलिस, सेना, नेवी में आप लेते नहीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि आप हमारे घर बाजार जला दो, दुकानें जला दो।
मांओं की बेइज्जती करो, बच्चों को यतीम कर दो, तुम सुहागनों की मांग का सिंदूर पोंछ दो, हमारी बहनों के हाथों की चूड़ियां तोड़ दो, हम एक हद तक बर्दाश्त करेंगे। कहा कि मुसलमानों ने हाथों में चूड़ियां नहीं पहन रखीं। 22 करोड़ में से एक करोड़ दो करोड़ मर भी जाएं तो कोई हर्ज नहीं।
पूर्व राज्यपाल के वीडियो पर भाजपा ने पलटवार कर किया है। भाजपा प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कुरैशी का वीडियो शेयर कर लिखा कि यह कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता पूर्व राज्यपाल कुरैशी साहब हैं। इसलिए कांग्रेस के लोगों को चुनावी हिंदू कहते हैं। बंटाधार और करप्शन नाथ यदि कहीं हो तो सुन लें।












Click it and Unblock the Notifications