पूर्व CM की डॉक्टर बहू की सांप काटने से मौत, FB पर यह दर्द बयां कर आई थी चर्चा में

जबलपुर। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम श्यामा चरण शुक्ल की डॉक्टर बहू की सर्पदंश से मौत हो गई। मृतका डॉ. रचना शुक्ला स्त्री रोग विशेषज्ञ थींं। पिछले साल मई में डॉ. रचना अपनी एक फेसबुक पोस्ट के कारण चर्चा में भी रही थीं।

दूसरे दिन आ गई थीं घर

दूसरे दिन आ गई थीं घर

जानकारी के अनुसार डॉ. रचना शुक्ल मंगलवार की शाम अस्पताल से लौटी थीं। वह जब अपनी कार में सब्जी लेने वापस गईं तो उनको किसी कीड़े के काटने का अहसास हुआ। जब उन्होंने टॉर्च जलाकर देखा तो वहां सांप था। रचना ने तुरंत इसकी जानकारी अपने पति अनिरुद्ध को दी। इसके बाद घरवाले उनको लेकर अस्पताल गए। 23 अक्टूबर को सुबह सात बजे अस्पताल से लौट आई थीं।

​शाम को फिर बिगड़ी तबीयत

​शाम को फिर बिगड़ी तबीयत

इसी दिन देर शाम तबीयत बिगड़ने के बाद उनको दोबारा अस्पताल लाया गया था। जहां उनको एक के बाद एक कार्डियेक कार्डियेक अरेस्ट आए और उनकी मौत हो गईं। डॉक्टरों ने बताया कि उनके पूरे शरीर में सांप का जहर फैल गया था। इलाज के बावजूद भी उनको नहीं बचा सके। रचना जबलपुर के विक्टोरिया अस्पताल में पदस्थ थीं।

यह डाली एफबी पर पोस्ट

यह डाली एफबी पर पोस्ट

बता दें कि मई 2018 में डॉ रचना शुक्ला सोशल मीडिया में जब सुर्खियों में आई थी तब उन्होंने फेसबुक के जरिए अपना इस्तीफा देकर सिस्टम के खिलाफ विरोध जाहिर किया था। उन्होंने लिखा था कि ड्यूटी के दौरान फरवरी 2018 में कुछ लोगों ने खिलाफ बदतमीजी का आरोप लगाया था। रचना शुक्ला ने इसकी शिकायत भी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस वजह से उन्होंने इस्तीफा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+