पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की बेटी भारती वर्मा का निधन, सालभर पहले ही हुई थी शादी

विदिशा। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की दत्तक पुत्री भारती वर्मा गुरुवार को निधन हो गया। मौत की वजह साइलेंट हार्ट अटैक बताया जा रहा था। हालांकि वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चल सकेगा। भारती वर्मा की सालभर पहले ही शादी हुई थी। बेटी के निधन की खबर लगते ही शिवराज सिंह चौहान विशेष विमान से विदिशा के लिए लिए रवाना हो गए हैं। वे सीधे विदिशा के रंगई गांव पहुंचेंगे। वहीं, साधना सिंह और कार्तिकेय खबर लगते ही विदिशा पहुंच गए हैं।

Former CM Shivraj Singh Chauhans daughter Bharati Verma passes away

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और साधना सिंह चौहान ने गोद लिया था। तभी से वह उनके सुंदर सेवा आश्रम में रह रही थी। पिछले साल 1 मई 2018 को भारती वर्मा का रविंद्र वर्मा से विवाह संपन्न हुआ था। शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह ने कन्यादान किया था।

Former CM Shivraj Singh Chauhans daughter Bharati Verma passes away

वहीं, भारती के पति रविंद्र वर्मा का कहना है कि पिछले कुछ समय से वह बीमार चल रही थी। गुरुवार सुबह भी उन्हें इलाज के लिए निजी डाक्टर को दिखाने लेकर गए थे। तभी अचानक तबीयत बिगड़ गई। तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दियाा। इस पूरे मामले में जिला अस्पताल में मौजूद डॉक्टर का कहना है कि फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। लेकिन हमारे पास उसे मृत अवस्था में लाया गया था। मौत की सही वजह पीएम के बाद ही सामने आ पाएगी।

Former CM Shivraj Singh Chauhans daughter Bharati Verma passes away

विशेष विमान से रवाना हुए शिवराज सिंह
इधर, गुरुवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर गए शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रमों में व्यस्त थे। तभी उन्हें अपनी बेटी के निधन की सूचना मिली। जिस समय उन्हें खबर मिली किसी से मिलने के लिए जाने वाले थे। उन्होंने बीच में ही अपना कार्यक्रम निरस्त कर दिया और विशेष विमान से रवाना हो गए। खबर है कि शिवराज सिंह चौहान सीधे विदिशा पहुंचेंगे। जहां से रंगई गांव जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+