वन विभाग की मंत्री नागर सिंह चौहान ने की समीक्षा, कहा- लंबित प्रकरणों के निपटारे के लिए बनायें एक्शन प्लान

Madhya Pradesh News: वन भूमि व्यपवर्तन के लंबित प्रकरणों के शीघ्र निपटारे के लिए वन मंत्री नागर सिंह चौहान ने अधिकारियों से एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ताकि विकास कार्यों को समय-सीमा में पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के हित में निस्तार डिपो के प्रबंधन की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

मंत्री चौहान ने आज यहां वन विभाग की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए वनोपज की ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया को अधिक प्रभावी ढ़ंग से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश के सभी विश्राम घाटों में जलाऊ लकड़ी की उपलब्धता सुनिश्चित करने, रिक्त पदों की शीघ्र पूर्ति करने और अधिकारी-कर्मचारियों के प्रमोशन नियमानुसार करने के निर्देश दिये।

Nagar Singh Chouhan

उन्होने कहा कि वन विभाग के अमले में कोई कमी न हो और सभी अधिकारी-कर्मचारी जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करें। मंत्री ने जनजातीय समुदाय के देवता बाबा देव के स्थानों को विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाबा देव के स्थानों को ग्राम के पुजारा, पटेल, वन सुरक्षा ग्राम समिति और पेसा एक्ट समिति के साथ समन्वय कर बाबा देव स्थानों को विकसित करने का रोडमेप तैयार किया जाए।

मंत्री चौहान ने अलीराजपुर से बाबा देव स्थानों की योजनाओं को लागू करने के भी निर्देश दिए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ईको पर्यटन विकास बोर्ड श्रीमती समीता राजौरा ने बाबा देव स्थानों को विकसित करने की योजना की रूपरेखा बताई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+