First Monday of Sawan: सावन का पहला सोमवार आज, महाकाल मंदिर में हुई 'भस्म आरती'

उज्जैन,26 जुलाई। आज सावन का पहला सोमवार है, आज का सोमवार सभी के लिए काफी शुभ और सर्वसिद्धिदायक दिन है। सावन के हर सोमवार की अपनी एक महत्ता होती है। दिल्ली, वाराणसी, बिहार, झारखंड, एमपी हर जगह लोग भगवान शिव का जय-जयकार कर रहे हैं, मंदिरों में भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना हो रही है। कोरोना संकट की वजह से इस बार मंदिरों में भीड़ नहीं देखी जा रही है लेकिन फिर भी शिवभक्त अपनी-अपनी तरह से अपने प्रभु की आज पूजा कर रहे हैं।

महाकाल मंदिर में हुई 'भस्म आरती'

महाकाल मंदिर में हुई 'भस्म आरती'

सावन के पहले सोमवार पर उज्जैन के महाकाल मंदिर में खास भस्म आरती हुई, इस आरती के पीछे कारण ये माना जाता है कि इंसान मृत्यु के बाद भस्म यानी राख में मिल जाता है और भस्म के जरिए वो शिव से जुड़ा रह सकता है, राख को हमेशा पवित्र माना जाता है इसलिए भस्म की आरती के बाद यहां पर लोग राख का टीका लगाते हैं।

Recommended Video

    Sawan 2021: First Monday, मंदिरों में लगी शिव भक्तों की भीड़, काशी में लगाई डुबकी | वनइंडिया हिंदी
    इन मंत्रों से कीजिए पूजा

    इन मंत्रों से कीजिए पूजा

    • ॐ नमः शिवाय नागेंद्रहाराय त्रिलोचनाय भस्मांग रागाय महेश्वरायनित्याय शुद्धाय दिगंबराय तस्मे न काराय नम: शिवाय:॥
    • मंदाकिनी सलिल चंदन चर्चिताय नंदीश्वर प्रमथनाथ महेश्वरायमंदारपुष्प बहुपुष्प सुपूजिताय तस्मे म काराय नम: शिवाय:॥

    आज के दिन ये जरूर करें ये काम

    • जो लोग आज उपवास रखते हैं वो इंद्रिय संयम रखें।
    • किसी को अपशब्द न कहें।
    • झूठ न बोले, किसी का अपमान न करें।
    • काम, क्रोध, लोभ, मोह से दूर रहे।
    • पूरे दिन भगवान शिव में ध्यान लगाए रहे।
    • ऊं नम: शिवाय मंत्र का मानसिक जाप करें।
    • गरीबों को फलों का दान करें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+