Viral Video: बहु से झगड़ा हुआ तो रेलवे ट्रैक पर लेट गई बुजुर्ग महिला, ऊपर से पूरी ट्रेन गुजरी; खरोंच तक ना आई
Shajapur News: शाजापुर जिले का एक वीडियो मंगलवार की रात सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में ट्रैक पर लेटी महिला के ऊपर से मालगाड़ी धड़धड़ाती हुई गुजर गई।
पूरी ट्रेन गुजरने के बावजूद बुजुर्ग महिला को खरोंच तक नहीं आई है। यह घटना कुछ दिनों पहले की बताई जा रही है। बेरछा थाना प्रभारी अंकित मुकाती ने इस घटना की पुष्टि की है।

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला पटरी के बीच में लेटी है। तभी ट्रेन आती है उसके ऊपर से कुछ डिब्बे गुजर जाते हैं। कई डिब्बे गुजरने के बार ट्रेन रूकती है और ट्रेन का स्टाफ नीचे आकर महिला को पटरी से हटाते हैं। उधर पास के ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच जाते हैं। महिला पटरी से हटने को तैयार नहीं होती है, उसे जबरदस्ती पटरी से हटाकर ट्रेन को रवाना किया गया।
बेरछा थाना प्रभारी अंकित ने जानकारी देते हुए बताया कि यह वायरल वीडियो एक सप्ताह पुराना है। सुंदरसी निवासी कंचन बाई उम्र 80 साल घरेलू विवाद के चलते ग्राम रंथभंवर के पास रेल की पटरी के बीच आत्महत्या करने के लिए लेट गई थी। मालगाड़ी के कुछ डिब्बे उसके ऊपर से गुजर भी गए। किंतु वह पूरी तरह सुरक्षित है।
बुजुर्ग महिलाको पटरी से हटाकर पूछताछ की गई थी। जिस पर उसने अपने घर वालों के बारे में जानकारी दी। उसके बेटे ईश्वर सिंह को घटनास्थल पर बुलाकर महिला को उसे सुपूर्द किया गया। बेटे ने बताया कि सास बहू में कुछ बातचीत हो गई थी, जिससे वह नाराज थी।












Click it and Unblock the Notifications