Kuno अभ्यारण में जाने वाले पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी, अफ्रीका से आए अग्नि और वायु चीतों का कर सकेंगे दीदार
Kuno National Park:मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में रविवार से कूनो फेस्टिवल की शुरुआत हो गई है। फेस्टिवल की शुरुआत से पहले ही वन विभाग ने रविवार की शाम को बड़े बाड़े में मौजूद दो चीतों को खुले जंगल में छोड़ दिया है।
ताकि फेस्टिवल में आने वाले पर्यटक इन चीतों का दीदार कर सके। बताया जा रहा है कि अफ्रीका से आए वायु और अग्नि नाम के दो चीतों को पारोंद क्षेत्र के जंगल में छोड़ा गया है।

कूनो अभ्यारण के अधिकारियों के जानकारी अनुसार दो चीतों को जंगल में छोड़ दिए गए हैं। सैलानी अहेरा गेट से यहां घूमने आएंगे वह इन चीतो को दीदार कर सकेंगे। यह दोनों वायु और अग्नि नाम के चीते पिछले 4 महीने से क्वॉरेंटाइन बाड़े में मौजूद थे और इसका कारण यह था कि दौरान अलग-अलग कारण से तीन शावक सहित 9 चीतों की मौत हो चुकी थी। इस कारण लगातार इनको जंगल से पड़कर करंटटाइन बाड़े में रखा गया।अधिकारियों ने बताया है कि अभी तक बड़े बाड़े में कुल 13 चीते मोजूद है। उनको भी जल्द जंगल में रिलीज किया जाएगा।
आपको बताते चलें कि रविवार की कूनो फॉरेस्ट फेस्टिवल के पहले संस्करण का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव आने वाले थे लेकिन अचानक किसी कारणवश उनका दौरा निरस्त हो गया और उसके बाद बाकी वरिष्ठ अधिकारी और प्रशासन का अधिकारियों ने कोनो फेस्टिवल का शुभारंभ किया।
जिले के ग्राम रानीपुरा में निर्मित की गई कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट (टेंट सिटी) में होने वाले इस महोत्सव द्वारा क्षेत्र में पर्यटन संभावनाओं को बढ़ाया जाएगा। कूनो राष्ट्रीय उद्यान के पास बसाई गई अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस टैंट सिटी में पर्यटक लग्जरी ग्लेम्पिंग का आनंद ले सकेंगे। साथ ही पर्यटक हॉट एयर बलूनिंग, पैरामोटरिंग, जंगल सफारी जैसी गतिविधियों से खुद को रोमांचित कर पाएंगे।
5 दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में विभिन्न प्रकार के साहसिक खेल, कला, शिल्प, संगीत ग्राम भ्रमण, भोजन सहित अनेक गतिविधियां आयोजित होंगी। सैलानियों के लिए एक टेंट सिटी तैयार की गई है, जिसमें 50 सर्व सुविधायुक्त स्विस टेंट लगाए गए हैं। स्थानीय कलाकारों द्वारा कला एवं संस्कृति का प्रदर्शन आयोजन का प्रमुख आकर्षण है। महोत्सव में साहसिक खेल और प्रकृति के शौकीनों के लिए उत्साहवर्धक गतिविधियों का समावेश होगा।
पर्यटक यहां पैरा सेलिंग, हॉट एयर बैलूनिंग, पैराग्लाइडिंग, साइलेंट डीजे ऑन साइट के साथ स्टार गेजिंग, जंगल सफारी, देव खोह भ्रमण तथा नाइट वॉक के अनुभव का आनंद ले सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications