पिता ने बेटियों को फेंका नदी में, बच्ची को खा गए मगरमच्छ

भोपाल। अशोकनगर जिले में एक पिता आर्थिक तंगी से इतना परेशान हो गया कि उसने अपनी दो मासूम बेटियों को बेतवा नदी के पुल से फेंक दिया। मामले का खुलासा पुलिस ने 27 दिन बाद कर पाया। आरोपी मूडरा गांव के निवासी कमलेश अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया।

bhopal

पुलिस के मुताबिक 23 अगस्त को कमलेश अहिरवार गांव से अपनी दो बेटी रक्षा 6 साल और पूनम 3 साल को लेकर मुंगावली ले गया था। वह दोनों बेटियों के साथ बीना जाने वाली ट्रेन में बैठा और कंजिया स्टेशन पर उतर गया फिर वह वहां से स्टेशन से करीब दो किमी दूर बेतवा नदी के पुल पर पहुंचकर और शाम होने का इंतजार करने लगा। जैसे ही अंधेरा हुआ तो उसने पहले छोटी बेटी फेंका इसके बाद में बड़ी बेटी को पुल से फेंक दिया।

घर आकर कमलेश ने पत्नी को बेटियों के लापता होने की सूचना दी। इसके बाद उसने 25 अगस्त को बेटियों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने जांच शुरू की। शक पिता पर गया तो सख्ती से पूछताछ की गई। उसने दोनों बेटियों को मारने की बात स्वीकार की। बड़ी बेटी का शव बीना पुलिस ने बरामद कर दाह संस्कार करा दिया। जबकि छोटी बेटी के शव को नदी में मगरमच्छों द्वारा खाने की बात कही जा रही है।

ऐसे खुला पूरा मामला-
गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद परिजनों के बयान लिए पुलिस गांव पहुंची। पुलिस को ग्रामीणों से बातचीत की तो पता चला कि आरोपी और उसकी पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। वहीं पूछताछ में पिता द्वारा अलग-अलग बयान देने पर पुलिस को शक हो गया कि कुछ गड़बड़ है। जब पुलिस ने सख्ती दिखाकर पिता से पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई उगल दी।

चरवाहों ने देखे थे दोनों मासूमों के शव
सागर जिले के बेतवा नदी किनारे बसे ग्राम बक्सनपुर के लोगों ने सुबह सिर्फ को दी तो दोनों बालिकाओं के शव नदी में तैरते हुए देखकर तत्काल शाम के समय सूचना पुलिस को दी थी। सुबह जब पुलिस पहुंची तो बड़ी बेटी का शव मिला सका था। जबकि दूसरी लड़की का शव लापता हो गया।

बेटे को भी साथ ले जाना चाहता था कमलेश
आरोपी की पत्नी वंदना ने बताया कि उसका पति दोनों बेटियों को फोड़े फुंसी का इलाज कराने की बात कहकर ले गया था। पत्नी ने बताया कि उसका पति डेढ़ साल के बेटे कार्तिकेय को साथ ले जाना चाह रहा था लेकिन वह रोने लगा इसलिए साथ नहीं गया। अब घर में चार साल की बेटी पलक और बेटा बचा है। आरोपी की सबसे बड़ी लड़की गांव के प्राइमरी स्कूल में कक्षा दूसरी में पढ़ती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+