Ujjain News: पिता से मिले CM मोहन यादव मांगे ₹500, पिता ने ट्रैक्टर सुधरवाने का बिल थमा दिया
Ujjain CM News: फादर्स डे पर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने रविवार को अपने पिता पूनम चंद यादव से आशीर्वाद लिया सीएम ने इस मौके पर पिताजी से ₹500 मांगे तो उन्होंने मुख्यमंत्री बेटे को इस विशेष मौके पर ₹500 के नोटों की गड्डी थमा दी। कम यादव ने एक नोट रखा और बाकी उन्हें लौटा दिए।
इसी दौरान पिता ने कम बेटे को ट्रैक्टर सुधरवाने का बिल थमा दिया। सीएम ने उनसे पूछा बैंक में कितने पैसे है, इस बात पर दोनों हस दिए। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, उनसे कहा कि ट्रैक्टर सुधारने में जो खर्चा हुआ है, वे दे देंगे।

मीडिया से चर्चा में सीएम मोहन यादव ने फादर्स डे पर की बधाई देते हुए कहा कि कुटुंब और परिवार परंपरा दुनिया के लिए आद्वितीय है, ये भारत की देन है। हमारे ऋषि-मुनियों ने रिसर्च कर विद्या के बलबूते पर अपनी संस्कृति को बढ़ाया है। बता दे सीएम शनिवार से उज्जैन में है। वह यहीं से ग्वालियर रवाना हुए थे। शनिवार रात लौट आए और निवास पर रात्रि विश्राम किया। आज सुबह पिता से मुलाकात की दौरान बड़े भाई नारायण यादव भी साथ थे।
फादर्स डे पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने पिता का किया सम्मान pic.twitter.com/jbW8pHeyZw
— JMS News BHOPAL (@JanlokManthan) June 16, 2024












Click it and Unblock the Notifications