बेवफा पत्नी को कुल्हाड़ी से काटना चाहता था पति, गलती से किसी और को काट डाला

Tikamgarh News in Hindi, टिकमगढ़। मध्य प्रदेश के टिकमगढ़ में एक साल पहले हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में वारदात को अंजाम दिए की जाने वजह पत्नी के अवैध संबंध सामने आए हैं। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

Father arrested For minor Daughter Murder Case In Tikamgarh

मामला टीकमगढ़ के खरगापुर नगर का है। यहां 18 जून 2018 को प्रेमलाल कुशवाहा ने अज्ञात लोगों द्वारा घर के बाहर सो रहे परिवार पर देर रात कुल्हाड़ी से हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें प्रेमलाल की मासूम बेटी की मौके पर ही मौत हो गई थी और पत्नि सहित 3 लोगों को गंभीर चोट आई थी। पुलिस ने अज्ञात लोगों पर हत्या और ​हत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया था। साथ ही आरोपियों का सुराग देने वालों पर 10 हजार का ईनाम रखा था।

पुलिस अधीक्षक अनुराम सुजानिया ने बताया कि पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम में प्रेमलाल के परिजनों के बयान दर्ज कराए। तभी से पुलिस द्वारा संदेह के सुई पिता पर ही आकर रुक रही थी, लेकिन पुलिस के पास कोई साक्षय न होने के कारण पुलिस कोई गलत कदम नहीं उठाना चाहती थी।

प्रेमलाल और उसकी पत्नी दोनों खरगापुर में चल रहे एलएनटी कम्पनी की केनाल निर्माण में काम किया करते थे। जहां पुलिस को प्रेमलता की पत्नी का कई लोगों से अवैध संबंध होने का सुराग लगा और नाबालिग बेटे के बयानों के आधार पर जब पुलिस ने प्रेमलाल को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो प्रेमलाल ने सच उगल दिया।

आरोपी प्रेमलाल ने स्वीकार किया कि उसकी पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान होकर उसने शराब के नशे में वारदात को अंजाम दिया था। कुल्हाड़ी से पत्नि की हत्या करना चाहता था, लेकिन इसी दौरान मां के पास में ही सो रही मासूम बेटी की हत्या कर बैठा। घटना को छिपाने के लिए गांव में हल्ला कर दिया कि अज्ञात लोगों ने उसके घर पर हमला बोल दिया। फिर अपने ही भाई पर हत्या का संदेह जता दिया ​ताकि भाई के हिस्से की जमीन हड़प सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+