अब ड्रोन बोएगा खेतों में बीज और करेगा कीटनाशक दवा का छिड़काव

ड्रोन की मदद से किसानों को सिखाया जा रहा खेती करने का तरीका

शिवपुरी, 21 जुलाई। अब ड्रोन किसान के खेतों में बीज बोने का काम करेगा। इतना ही नहीं खेतों में कीटनाशक दवा का छिड़कने का काम भी अब ड्रोन ही करेगा। किसानों को इसके बारे में जागरुक भी किया जा रही है। शिवपुरी में कृषि विज्ञान केंद्र में ड्रोन द्वारा खेत में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करके देखा गया और ड्रोन से 10 बीघा खेत में बीज बोकर भी देखा गया।

drone

किसानों को किया जा रहा है ड्रोन तकनीक के बारे में जागरूक
किसानों को ड्रोन की मदद से खेती करने के लिए अब जागरुक करने का कार्य किया जा रहा है। किसानों को यह समझाया जा रहा है कि ड्रोन को किस तरीके से ऑपरेट कर सकते हैं और किस तरीके से बहुत ही कम समय में खेतों में बीज बो सकते हैंं। इतना ही नहीं कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी कर सकते हैं।

कृषि विज्ञान केंद्र में किया गया ड्रोन का उपयोग
शिवपुरी के कृषि विज्ञान केंद्र में ड्रोन का उपयोग खेती में किया गया। यहां ड्रोन की मदद से 53 बीघा एरिया में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया गया। रिमोट की मदद से ड्रोन को कंट्रोल करते हुए यह कीटनाशक दवा का छिड़काव किया गया।

ड्रोन के उपयोग से किसान रहेंगे सुरक्षित
ड्रोन के उपयोग से किसान सुरक्षित रहेंगे। ड्रोन के उपयोग से किसान की समय की बचत होगी। इसके अलावा कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करते वक्त किसान इसके संपर्क में आता है और उस शारीरिक नुकसान पहुंचने की संभावना रहती है, लेकिन ड्रोन के उपयोग से किसान सुरक्षित रहेंगे।

केंद्र सरकार की पहल पर किसानों को किया जा रहा है जागरुक
केंद्र सरकार की पहल पर किसानों को ड्रोन के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिस खेत में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करना है उस खेत को रिमोट की मदद से सिलेक्ट कर लिया जाता है और इसके बाद ड्रोन उसी एरिया में छिड़काव करता है जिस एरिया को सिलेक्ट किया गया है। जल्द ही किसान ड्रोन के प्रति जागरूक हो जाएंगे और खेती में ड्रोन लाभ ले सकेंगे। जिससे किसानों को कम मेहनत में अच्छी पैदावार हासिल हो सकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+