भिंड पुलिस की दतिया में हुई बदमाशों से मुठभेड़

भिंड पुलिस का दतिया में बदमाशों के साथ हुआ एनकाउंटर, एक बदमाश और एक एएएसआई गोली लगने से घायल

दतिया, 11 जून। भिंड पुलिस की शनिवार को दतिया में बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। भिंड पुलिस दस हजार के इनामी बदमाश कृष्णा कुशवाहा का पीछा करते हुए दतिया जिले में पहुंच गई थी। यही पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में गोलियां चलीं। इस मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, वहीं एक एएसआई भी गोली लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को उपचार के लिए सेवड़ा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

encounter
नगरी निकाय और पंचायत चुनावों के मद्देनजर पुलिस कर रही है बदमाशों की धरपकड़
नगरी निकाय और पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए इन दिनों भिंड जिले की पुलिस फरारी और इनामी बदमाशों की धरपकड़ में जुटी हुई है। इसी क्रम में ₹10000 के इनामी बदमाश कृष्णा कुशवाहा की लोकेशन भी भिंड पुलिस को मिली थी और बदमाशों का पीछा करते हुए भिंड पुलिस की एक टीम दतिया जिले में प्रवेश कर गई थी।
encounter
कृष्णा कुशवाहा के साथ उसके अन्य साथी थे मौजूद
जिस वक्त भिंड पुलिस की टीम कृष्णा कुशवाहा का पीछा कर रही थी उस वक्त कृष्णा कुशवाहा के साथ उसके दो अन्य साथी भी मौजूद थे। यही वजह है कि कृष्णा कुशवाहा ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिस को देखकर पुलिस पर गोलियां चलाना शुरू कर दी और इसी गोलीबारी में भिंड पुलिस का एएसआई हाथ में गोली लगने से घायल हो गया।
पुलिस की गोली से एक बदमाश भी हुआ घायल
बदमाशों द्वारा गोली चलाए जाने पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए कृष्णा कुशवाहा और उसके दोनों साथियों को हिरासत में ले लिया।
कृष्णा कुशवाहा पर कई मामले हैं दर्ज
₹10000 की इनामी बदमाश कृष्णा कुशवाहा पर कई मामले दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार कृष्णा कुशवाहा पर लूट, हत्या, डकैती जैसे 9 प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस की गिरफ्त से कृष्णा कुशवाहा फरार चल रहा था। पुलिस को कृष्णा कुशवाहा की सरगर्मी से तलाश थी इसलिए पुलिस कृष्णा कुशवाहा की तलाश में दतिया तक पहुंच गई।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+