MP News: बिजली कंपनी के कर्मचारियों को तोहफा, 35 साल की सेवा देने वालों को मिलेगा चौथा समयमान वेतन

MP News: मध्य प्रदेश में 35 साल की सेवा पूरी करने वाले बिजली कंपनियों के कर्मचारी व अधिकारियों को चौथा समय वेतनमान मिलेगा। ऊर्जा मंत्री मध्य प्रदेश शासन प्रद्युमन सिंह तोमर ने पावर इंजिनियर्स एंड एम्पलाइज एसोसिएशन एवं भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में यह जानकारी दी।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने कहा कि कंपनी कैडर के अधिकारियों के दूसरे उच्च वेतनमान में अधीक्षण अभियंता समक्ष की विसंगति ओ-3 स्तर के रूप में थी, उसको भी समाप्त करने का निर्णय लिया गया है संगठन के पदाधिकारी द्वारा ऊर्जा मंत्री को मांग पत्र सौंपा गया।

Electricity company employees who have given 35 years of service will get fourth time scale salary

तोमर ने बताया कि शासन का अपने कर्मचारियों को 35 साल पूर्ण होने पर चतुर्थ वेतनमान घोषित किया गया था। इसी के अनुरूप यह निर्णय लिया गया है कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के संबंध में कर्मचारियों से बातचीत कर जल्द निर्णय लिया जाएगा।

पेंशन के लिए ई केवाईसी सत्यापन 15 जुलाई तक होगा

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग द्वारा पेंशन सुविधा का लाभ लेने के लिए समग्र पोर्टल पर ई केवाईसी सत्यापन करने के लिए चार दिन और बचे हैं। इसके तहत जिले में समग्र पोर्टल पर की केवाईसी करना जरूरी है। ई केवाईसी में लोगों का पुन सत्यापन जिलेवार 15 जुलाई तक किया जाएगा। इसके लिए अब 4 दिन शेष बचे हैं आयुक्त सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण से प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्र और राज्य सरकार की वृद्धि दिव्यांगजन सहित दह प्रकार की पेंशन योजनाएं चल रही है। इनका ऑनलाइन क्रियान्वन पेंशन पोर्टल के माध्यम से किया जाता है। ई केवाईसी के बाद पात्र लोगों को पेंशन राशि का एरिया के साथ भुगतान किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+