World में 270 बिजनेस चेन कारोबारी दुबई के बू अब्दुल्ला को क्या हुआ? पहुंच गए बागेश्वर धाम सरकार, Photo Viral
Bageshwar dham: हिन्दुस्तान को हिन्दू राष्ट्र बनाने की बात करने वाले चर्चित कथा वाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से दुबई के शेख डॉ. बू अब्दुल्ला की मुलाकात का फोटो जमकर वायरल हो रहा हैं। सोशल मीडिया पर छाई डॉ. अब्दुल्ला की इस तस्वीर ने लोगों के मन में कई तरह जिज्ञासाएं पैदा कर दी हैं।
दरअसल इन तस्वीरों ने इसलिए भी ज्यादा कौतूहल मचा दिया है कि क्योकि पंडित धीरेंद्र शास्त्री और अब्दुल्ला ने खुद अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से फोटो शेयर हुई। यूजर्स और बागेश्वर धाम के भक्त अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

लोग ताज्जुब भी कर रहे है कि हिंदुत्व की बात वाले हिन्दू धर्म के संत से मुस्लिम वो भी दुबई का रहने वाला मुलाकात कर रहे है। हालंकि शास्त्री जी से विदेश से आए किसी व्यक्ति की ऐसी मुलाक़ात पहली बार नहीं हुई। बांग्लादेश, यूके और अन्य जगहों से भी बागेश्वर धाम दरबार में अर्जी लगाने लोग पहुंचते रहते हैं।
डॉ. बू अब्दुल्ला दुबई के उन प्रतिष्ठित लोगों में से है, जिनकी कई बड़े कारोबार है और लगभग 270 बिजनेस चेन हैं। इनके नाम की तरह के रिकॉर्ड भी दर्ज हैं। लिहाजा किसी का भी यह सोचना लाजमी है कि अरब-खरब पति व्यक्ति की बागेश्वर धाम में क्या मन्नत हो सकती है?

अब्दुल्ला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है कि- 'उन्हें भारत यात्रा के दौरान दिल्ली में बाबा बागेश्वर, जिन्हें धीरेंद्र शास्त्री महाराज के नाम से जाना जाता है, उनसे मिलने का अवसर मिला। वह बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश हैं, जो एमपी के छतरपुर जिले में एक धार्मिक तीर्थ स्थल है'।
'X' पर बागेश्वर धाम सरकार के ऑफिशियल अकाउंट से लिखा गया कि ' दुबई से आए भक्त के संग मिलते पूज्य सरकार... '। जानकारी के मुताबिक डॉ. अब्दुल्ला दिल्ली से छतरपुर जिले बागेश्वर धाम भी पहुंचे और उन्होंने आशीर्वाद भी लिया। पंडित शास्त्री अपने दरबार में दीन दुखियों के सवाल सुनकर जबाव भी देते हैं। यह पता नहीं चल सका है कि डॉ. अब्दुल्ला यहां अपनी कोई परेशानी के निदान के लिए आए थे या फिर सिर्फ दर्शन करने का इत्तिफाक था।












Click it and Unblock the Notifications