पार्टी में डांस करते-करते डॉक्टर की हार्ट अटैक से मौत, वीडियो देख लोग हैरान

भोपाल, 19 अक्टूबर: कई बार बातचीत में लोग कह देते हैं कि जिसकी मौत आ गई, उसे दुनिया का कोई डॉक्टर नहीं बचा सकता है। ये बात मध्य प्रदेश के भोपाल में ठीक होती दिखी है। यहां एक डॉक्टर को पार्टी में डांस करते हुए अचानक हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई। इस पार्टी में एमपी और कई प्रदेशों के 50 से ज्यादा डॉक्टर थे लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद वो अपने साथी को नहीं बचा सके।

पार्टी में थे कई डॉक्टर

पार्टी में थे कई डॉक्टर

पत्रकार अनुराग द्वारे ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- 1975 के MBBS बैच के डॉक्टर्स की पार्टी में गए फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. सीएस जैन को डांस करते वक्त दिल का दौरा पड़ा और वे गिर पड़े। पार्टी में उस वक्त पार्टी में कार्डियोलॉजी सहित कई विभागों के 50 से ज्यादा सीनियर डॉक्टर मौजूद थे लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

Recommended Video

    MP: Party में Dance करते-करते Doctor को आया Heart Attack और हो गई Death, देखिए | वनइंडिया हिंदी

    वीडियो देख लोग हैरान

    डॉ जैन के आखिरी वक्त की जो वीडियो सामने आई है, उसे लोग हैरत से देख रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैन अपने कई साथियों के साथ काफी मस्ती कर रहे हैं और डांस कर रहे हैं। डांस करते हुए ही वो अचानक बैठते हैं और फिर गिर जाते हैं। तुरंत ही उनके साथी उनको देखते हैं और इलाज देने की कोशिश करते हैं लेकिन उनको बचा नहीं पाते।

    पुराने लोग मिल लें, इसलिए बुलाई थी पार्टी

    पुराने लोग मिल लें, इसलिए बुलाई थी पार्टी

    डॉ. जैन 1975 के एमबीबीएस बैच के डॉक्टर्स की पार्टी में गए थे। भोपाल में ये पार्टी पुराने लोगों के फिर से मिलने के लिए बुलाई गई थी। जश्न के लिए बुलाई गई पार्टी में अचानक अपने साथी को इस तरह खो देने से साथी डॉक्टर भी सदमे में है। इस घटना का जो वीडियो सामने आया है, वो भी सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। वीडियो को शेयर करते हुए लोग उनकी मौत पर दुख जता रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+