MP News: 24 घंटे में आ सकती है BJP जिलाध्यक्षों की लिस्ट: नामांकन फॉर्म पर प्रस्तावक-समर्थकों के हुए दस्तखत

MP BJP News: बीजेपी में जिलाध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज रविवार को भी जारी रहेगी। पार्टी के सूत्रों के अनुसार, आज नामांकन फॉर्म पर एक मंडल अध्यक्ष और एक समर्थक से प्रस्तावक के रूप में दस्तखत कराए जा रहे हैं।

फॉर्म पर दस्तखत कराने के बाद, जिलाध्यक्षों के नामों की सूची दिल्ली भेजी जाएगी, जहां सहमति बनाने के बाद उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल किए जाएंगे और निर्विरोध निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू होगी। दिल्ली से सूची के फाइनल होने की संभावना सोमवार तक जताई जा रही है।

District President Election in BJP Nomination process continues announcement at MP state level

नामांकन फॉर्म पर उम्मीदवार का नाम नहीं सूत्रों के मुताबिक, नामांकन फॉर्म पर जिलाध्यक्ष के लिए किसी उम्मीदवार का नाम नहीं लिखा जाएगा। रायशुमारी में आए नामों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच सहमति बनने के बाद, एक तय उम्मीदवार का नाम फॉर्म में भरा जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले 24 घंटों में जिलाध्यक्ष के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा हो सकती है।

प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री की बैठक शनिवार को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के बीच बैठक हुई थी। इसके बाद, देर रात केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी भोपाल में वीडी शर्मा से मिले थे। इस बैठक में जिलाध्यक्ष चुनाव के संदर्भ में महत्वपूर्ण चर्चा हुई थी।

जिलाध्यक्षों की घोषणा प्रदेश स्तर से मध्यप्रदेश में जिलाध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया अन्य राज्यों से अलग होगी। छत्तीसगढ़ और कुछ अन्य राज्यों में जिला निर्वाचन अधिकारियों और पर्यवेक्षकों ने जिलों में बैठक बुलाकर जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की थी, लेकिन मध्यप्रदेश में विवाद से बचने के लिए यह प्रक्रिया प्रदेश स्तर पर ही होगी। प्रदेश चुनाव टोली के जरिए जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की जाएगी, और पार्टी नेतृत्व ने इस पर सहमति बना ली है।

बीजेपी जिलाध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया: 31 दिसंबर तक होनी थी घोषणा

बीजेपी संगठन चुनाव की प्रक्रिया की शुरुआत में यह तय किया गया था कि 1 से 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्षों के चुनाव होंगे, और इसके बाद 16 से 31 दिसंबर तक जिलाध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। हालांकि, जिलाध्यक्षों की घोषणा के लिए दिग्गज नेताओं के बीच सहमति न बनने के कारण यह प्रक्रिया टल गई है।

वीडी शर्मा ने कहा - जल्द आएगा परिणाम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस विषय पर कहा कि यह संगठनात्मक प्रक्रिया है और यह संवाद और समन्वय के आधार पर ही की जाती है। उन्होंने कहा, "यह निर्णय जल्द ही सामने आ जाएगा, लेकिन फिलहाल इसकी कोई निश्चित तिथि नहीं है।" उन्होंने यह भी बताया कि 29 तारीख को दिल्ली में पार्टी की बैठक हो चुकी थी, और अब आगे जो भी होगा, वह जल्दी ही जनता के सामने आएगा।

नए जिलाध्यक्षों का एक साल पूरा बीजेपी ने मध्य प्रदेश में मऊगंज, पांढुर्णा और मैहर जिलों के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति ठीक एक साल पहले की थी, जबकि बड़वानी जिले में जिलाध्यक्ष की नियुक्ति 12 जनवरी को की गई थी। अब, इन जिलाध्यक्षों को फिर से मौका दिए जाने की संभावना जताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+